Star player ruled out of one-off test: 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जहां इससे पहले कोई भी इंटरनेशनल रेड बॉल गेम नहीं खेला गया। यह मुकाबला अफगानिस्तान के भारत दौरे का हिस्सा है, जिसमें तीन वनडे मैच भी शामिल हैं। इस तरह दोनों के बीच कुल 4 मुकाबले देखने को मिलेंगे।
हालांकि, सबसे पहले टेस्ट (Test) मुकाबला खेला जाएगा, इसी वजह से अभी उसी की चर्चा हो रही है। इस बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबले से दिग्गज खिलाड़ी के बाहर होने की खबर आई है, जो एक बड़ा झटका माना जा रहा है। चलिए आपको विस्तार से पूरी खबर बताते हैं।
एकमात्र टेस्ट (Test) से ये खिलाड़ी हुआ बाहर, टीम को लगा बड़ा झटका

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच भी एकमात्र टेस्ट (Test) खेला जाना है। इस मुकाबले के शुरू होने की तारीख 27 मई है और इसका आयोजन बेलफ़ास्ट में होना है। हालांकि, मुकाबले से पहले आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अनुबह्वी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। स्टर्लिंग को पिंडली में चोट लगी है, इसी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड में नहीं चुने गए।
स्टर्लिंग ने इस सप्ताह के एमराल्ड चैलेंज में संक्षिप्त रूप से फील्डिंग की। यह आयरलैंड के पुरुषों के लिए टेस्ट की तैयारी के लिए आयोजित ‘सर्वश्रेष्ठ’ प्रथम श्रेणी का लाल गेंद का मुकाबला था। लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए फिट नहीं माने गए। इसी वजह से 35 वर्षीय खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (Test) के साथ-साथ जुलाई तक एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है।
पॉल स्टर्लिंग का टेस्ट में प्रदर्शन
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग की पहचान मुख्य रूप से व्हाइट बॉल क्रिकेट में तूफानी ओपनर की है और उन्होंने काफी सफलता भी हासिल की है। हालांकि, टेस्ट (Test) करियर में उनके आंकड़े ज्यादा खास नहीं हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 मैचों की 20 पारियों में 26.05 की औसत से 521 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी बनाए हैं। स्टर्लिंग ने अपना अंतिम टेस्ट 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेला था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (Test) के लिए आयरलैंड का स्क्वाड
एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क एडायर, कर्टिस कैम्फर, केड कारमाइकल, स्टीफन डोहेनी, जेक ईगन, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टॉम मेस, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, रूबेन विल्सन, क्रेग यंग
FAQs
एकमात्र टेस्ट से पॉल स्टर्लिंग के बाहर होने की वजह क्या है?
यह भी पढ़ें: इस वजह से राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए Jasprit Bumrah, जानें क्यों नहीं खेला लीग का अंतिम मैच