Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL प्रदर्शन से लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते ये 4 खिलाड़ी, इन्हें मिल सकता आयरलैंड दौरे का टिकट

Team India

Team India : आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और 31 मई को इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जो लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने दमदार खेल दिखाकर वापसी की दावेदारी मजबूत कर दी है। ऐसे में आगामी आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन में इन खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर लंबे समय बाद टीम इंडिया (Team India) में वापसी कर सकते हैं।

4 खिलाड़ी जो IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद Team India में कर सकते हैं वापसी

1. भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar becomes first cricketer in world to achieve this stunning  milestone

आईपीएल 2026 में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने इस सीजन 14 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम किए हैं और 8.07 की इकोनॉमी रेट के साथ लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है।

यही वजह है कि वह फिलहाल पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर बने हुए हैं। ऐसे में आगामी आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में उनकी वापसी की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2022 में खेला था और इसके बाद वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

अगर उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो भुवनेश्वर कुमार ने भारत (Team India) के लिए 87 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 90 विकेट हासिल किए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 6.96 रहा है। इसके अलावा उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 3 बार चार विकेट हॉल और 2 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/4 रहा है।

2. नितीश कुमार रेड्डी

Work in progress': Aakash Chopra delivers verdict Nitish Kumar Reddy's  performance against Bangladesh | Mint

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने IPL 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उपयोगिता साबित की है। उन्होंने इस सीजन 13 मुकाबलों में 264 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 169.23 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है और मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की अपनी क्षमता दिखाई है।

गेंदबाजी में भी नितीश ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 13 मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं । एक ऑलराउंडर के तौर पर लगातार योगदान देने के कारण वह टीम मैनेजमेंट की नजरों में बने हुए हैं।

ऐसे में आगामी आयरलैंड दौरे पर टी20 टीम में उनकी वापसी की संभावना काफी मजबूत नजर आ रही है। नितीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए इस फॉर्मेट में आखिरी बार जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था और उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। IPL 2026 में दिखाई गई उनकी फॉर्म उन्हें दोबारा भारतीय टीम की टी20 टीम में जगह दिला सकती है।

3. क्रुणाल पंड्या

Krunal Pandya leads RCB's charge with 3/29

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने IPL 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उपयोगिता साबित की है। उन्होंने इस सीजन 14 मुकाबलों में 182 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145.60 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है और टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

गेंदबाजी में भी क्रुणाल ने शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 14 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 8.98 का रहा है। मिडिल ओवरों में विकेट निकालने और रन रोकने की उनकी क्षमता ने उन्हें टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है। आईपीएल 2025 में आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

ऐसे में आगामी आयरलैंड दौरे पर टी20 टीम में उनकी वापसी की संभावना काफी मजबूत नजर आ रही है। क्रुणाल पंड्या ने भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेला था और उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। IPL 2026 में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा है।

4. वेंकटेश अय्यर

Why Venkatesh Iyer's resurgence is a timely boost for champions RCB

वेंकटेश अय्यर भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें आगामी आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि IPL 2026 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जितने भी मैचों में वह खेले, उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित की। वेंकटेश बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जिससे वह टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंड विकल्प बन जाते हैं।

उन्होंने IPL 2026 में 5 मुकाबलों में 158 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177.53 का रहा है। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया और तेज बल्लेबाजी से प्रभावित किया। अगर उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो वेंकटेश अय्यर ने भारत के लिए 9 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 7 पारियों में उन्होंने 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.25 और स्ट्राइक रेट 162.20 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं।

उनका गेंदबाजी औसत 15.00 और इकोनॉमी रेट 8.18 रहा है। एक तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज और पार्ट-टाइम गेंदबाज के रूप में वह टीम इंडिया के लिए फिर से एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या IPL 2027 की नीलामी में अपना नाम देंगे Mohammad Amir? खुद किया खुलासा, बताई पूरी सच्चाई

FAQS

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार किस टीम का हिस्सा हैं ?

RCB

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!