Who is LizLaz: विराट कोहली (Virat Kohli) को फैंस का चहेता स्टार खिलाड़ी माना जाता है। कोहली अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। इसके अलावा उनका जलवा आईपीएल में दिखता है। इसके बावजूद प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर भी विराट का बोलबाला है और वह इंस्टाग्राम पर एशिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्सपर्सन हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया की लोकप्रियता कई बार विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए नुकसानदायक भी साबित होती है, क्योंकि उनकी हर गतिविधि पर फैंस की नजर होती है। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें विराट ने लिज़्लाज़ नाम की एक लड़की की तस्वीर लाइक की है।
विराट कोहली (Virat Kohli) के एक लाइक से लिज़्लाज़ हुईं वायरल

मैदान के साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) को सोशल मीडिया किंग भी बोला जाता है। कोहली के इंस्टाग्राम पर 276 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी एक पोस्ट से फैंस के बीच हलचल मच जाती है और इसी वजह से बड़े ब्रांड्स भी कोहली को प्रमोशन के लिए मोटी रकम देते हैं। ऐसे में दिग्गज बल्लेबाज का एक पोस्ट, कमेंट या लाइक भी फायदे का सौदा साबित हो जाता है और ऐसा ही कुछ लिज़्लाज़ के साथ हुआ है, जो पहले से ही थोड़ी लोकप्रिय थीं लेकिन उनके बारे में भारतीय फैंस ज्यादा नहीं जानते थे लेकिन विराट के एक लाइक से वह पिछले कुछ घंटों से लगातार चर्चा का विषय बनी हुईं हैं और भारत के लगभग हर न्यूज पोर्टल पर सुर्खियां भी बटोर रही हैं।
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह विराट कोहली (Virat Kohli) का उनकी पोस्ट को लाइक करना है। दरअसल, लिज़्लाज़ ने 30 जनवरी को अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उन्होंने स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है और काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसी पोस्ट पर विराट कोहली के लाइक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
लिज़्लाज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट:
View this post on Instagram
विराट कोहली (Virat Kohli) के लिज़्लाज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक का स्क्रीनशॉट:

जैसे ही विराट कोहली (Virat Kohli) के लाइक की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी, वैसे ही सभी के मन में लिज़्लाज़ के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई। तो चलिए बताते हैं कि कौन हैं लिज़्लाज़ और उनका प्रोफेशन क्या है।
कौन हैं लिज़्लाज़?
लिज़्लाज़ एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी इन्फ्लुएंसर हैं जिन्होंने ऑनलाइन काफी लोकप्रियता हासिल की है। उनका असली नाम जेनिफर है। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने ट्रैवल कंटेंट, लाइफस्टाइल वीडियो और सांस्कृतिक खोज से संबंधित पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का एक कारण भारत से संबंधित उनकी सामग्री है। वह अक्सर भारतीय शहरों, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाने वाले वीडियो साझा करती हैं, जिससे उन्हें भारतीय दर्शकों से जुड़ने में मदद मिली है। इसके अलावा उन्हें गाने का शौक भी है और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम बायो पर खुद को सिंगर भी बताया है।
दिलचस्प बात यह है कि लिज़्लाज़ के पास मनोविज्ञान में एम.एससी. की डिग्री है। यह उनके कंटेंट को एक अनूठा आयाम देता है, क्योंकि वह अक्सर जिज्ञासा और अंतर्दृष्टि के साथ सांस्कृतिक अनुभवों को देखती हैं। उनके वीडियो अक्सर सरल, सहज क्षणों को दर्शाते हैं, जिनमें स्थानीय लोगों से बातचीत करना, भारतीय भोजन का स्वाद लेना या परंपराओं की खोज करना शामिल है। इस प्रामाणिक और सम्मानजनक दृष्टिकोण ने उन्हें इन्फ्लुएंसर जगत में अलग पहचान बनाने में मदद की है।
विराट कोहली और RCB की फैन भी हैं लिज़्लाज़
बता दें कि चर्चा में आने के बाद लिज़्लाज़ के कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में उन्होंने खुद को विराट कोहली (Virat Kohli) का फैन बताया था। इसके अलावा आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की समर्थक हैं। इसी वजह से काफी सारे फैंस का मानना है कि अगर विराट ने उनका पोस्ट लाइक भी कर दिया तो कोई बड़ा मुद्दा बनाने जैसी चीज नहीं है।
वहीं, ज्यादातर यूजर कोहली के मजे ले रहे हैं, क्योंकि कुछ महीनों पहले उन्होंने अवनीत कौर की पोस्ट लाइक की थी, जो भारतीय टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इस मामले ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी, जिसके बाद कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर सफाई पेश की थी और अल्गोरिथम को वजह बताया था। इसी वजह से इस बार भी सोशल मीडिया यूजर्स इसका जिक्र कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में कोहली की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
FAQs
विराट कोहली ने जिस लड़की की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है, वह किस देश की है?
LizLaz के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?
यह भी पढ़ें: