Posted inक्रिकेट (Cricket)

कौन होंगे आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में Team India के कप्तान-उपकप्तान? दोनों दिग्गजों के नाम आ गए सामने

कौन होंगे आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में Team India के कप्तान-उपकप्तान? दोनों दिग्गजों के नाम आ गए सामने

Team India’s captain and his deputy for Ireland-England T20I Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब अपने नाम करने वाली टीम इंडिया एक्शन से दूर है। इसकी वजह से आईपीएल 2026 है, जिसमें सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इसी वजह से लगभग तीन महीने तक भारत का इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक है। इसके बाद, जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से वापसी होगी। इसके बाद दोनों के बीच तीन वनडे भी होंगे।

हालांकि, सभी को टी20 मुकाबलों का इंतजार है, जो टीम इंडिया (Team India) को अफगानिस्तान के खिलाफ तो नहीं लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खेलने हैं। इन दोनों टीमों के खिलाफ भारत को कुल 7 टी20 मैचों में हिस्सा लेना है, जिनके शेड्यूल के बारे में हम आपको आगे बताने जा रहे हैं। साथ ही इसकी भी जानकारी देंगे कि कप्तान और उपकप्तान कौन हो सकता है।

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) खेलेगी दो टी20

कौन होंगे आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में Team India के कप्तान-उपकप्तान? दोनों दिग्गजों के नाम आ गए सामने

भारत समय-समय पर आयरलैंड में जाकर कुछ मुकाबले खेलता रहता है। इससे छोटे क्रिकेट बोर्ड को कमाई के मामले में अच्छा फायदा होता है। इसी वजह से इस बार टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड में दो टी20 खेलेगी। इससे पहले भारत ने आयरलैंड का दौरा अगस्त, 2023 में किया था। हालांकि, तब तीन टी20 मैचों की सीरीज हुई थी लेकिन इस बार व्यस्त कार्यक्रम के कारण दो ही मुकाबले देखने को मिलेंगे। ये मुकाबले बेलफ़ास्ट में 26 और 28 जून को होंगे। वहीं, इनकी टाइमिंग भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से है।

आयरलैंड के बाद, इंग्लैंड से पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया (Team India) भिड़ेगी

टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के बाद, जुलाई में इंग्लैंड से टक्कर लेनी है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे होने हैं। दौरे की शुरुआत टी20 मुकाबलों के साथ होगी। ये मुकाबले क्रमशः 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई को खेले जाने हैं। इन मुकाबलों के वेन्यू क्रमशः चेस्टर-ले-स्ट्रीट, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथैम्पटन हैं। वैसे तो सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होंगे लेकिन दूसरा टी20 शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

टीम इंडिया की कप्तानी और उपकप्तानी में बदलाव की उम्मीद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले से ही टीम इंडिया (Team India) की लीडरशिप को लेकर काफी बात हो रही थी। हालांकि, फिर चयनकर्ताओं ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल पर भी अपना भरोसा कायम रखा लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शायद इन दोनों को पद से हटा दिया जाए। सूर्या का बल्लेबाजी फॉर्म काफी खराब चल रहा है और वह आईपीएल 2026 में भी जूझ रहे हैं। वहीं, अक्षर भी बतौर कप्तान और खिलाड़ी के रूप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उनकी लीडरशिप की काफी आलोचना भी हो रही है। इसी वजह से दो ऐसे खिलाड़ियों को कप्तान और उपकप्तान बनाया जा सकता है, जिन्होंने कप्तानी के साथ-साथ प्रदर्शन से भी इम्प्रेस किया है।

इन दो खिलाड़ियों को बनाया जा सकता है टीम इंडिया का कप्तान और उपकप्तान

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी की रेस में सबसे आगे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा है। श्रेयस ने खुद को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बतौर कप्तान साबित किया है। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 का सीजन जीता था। जबकि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने अलग-अलग सीजन में फाइनल खेला। वहीं, बल्ले के साथ भी श्रेयस ने दिखाया कि उनके पास बीच के ओवरों में तेजी से रन बटोरने की काबिलियत है।

वहीं, श्रेयस अय्यर के डिप्टी के रूप में ईशान किशन को मौका मिलने की उम्मीद है। ईशान ने आईपीएल 2026 में पहले सात मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए काफी प्रभावित किया और बल्ले से भी कई धमाकेदार पारियां खेली। इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भी अच्छा किया था। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 500 से ज्यादा रन बनाकर झारखंड को कप्तान के रूप में खिताब भी जिताया था।

FAQs

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए किन्हें कप्तान और उपकप्तान बनाया जा सकता है?
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बेस्ट कप्तान के नाम का हुआ ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिला ये ख़ास खिताब

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!