Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs RR: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजयरथ, मुल्लांपुर में ढेर हुई श्रेयस अय्यर की टीम; चहल की घातक गेंदबाजी बेकार

PBKS vs RR: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजयरथ, मुल्लांपुर में ढेर हुई श्रेयस अय्यर की टीम; चहल की घातक गेंदबाजी बेकार

PBKS vs RR: IPL 2026 के 40वें पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा और उसे सीजन की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब को राजस्थान ने 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 222/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 228/4 का स्कोर बनाया।

पंजाब की दमदार शुरुआत, PBKS vs RR के पावरप्ले में बनाए 65 रन

PBKS vs RR: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजयरथ, मुल्लांपुर में ढेर हुई श्रेयस अय्यर की टीम; चहल की घातक गेंदबाजी बेकार

PBKS vs RR मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत तेज रही लेकिन जल्द ही टीम को पहला झटका भी लग गया और तीसरे ही ओवर में 37 के स्कोर पर प्रियांश आर्य आउट हो गए। प्रियांश ने 11 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व एक छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कूपर कोनॉली के साथ मिलकर प्रभसिमरन ने पावरप्ले का सुरक्षित तरीके से समापन किया और पंजाब ने 65/1 का स्कोर बनाया।

इन दोनों के बीच PBKS vs RR मैच में पंजाब किंग्स की पारी के दौरान 30 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई लेकिन फिर इसका अंत भी हो गया। तूफानी पारी खेल रहे कूपर कोनॉली को यश राज पुंजा ने चलता किया और बाएं हाथ का बल्लेबाज 14 गेंदों में दो चौके व तीन छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गया।

PBKS vs RR मैच में प्रभसिमरन का पचासा, श्रेयस अय्यर की धीमी पारी ने किया निराश

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह का तूफानी अंदाज नहीं देखने को मिला लेकिन उन्होंने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक बनाया। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़ने के बाद, प्रभसिमरन 44 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हो गए और पंजाब को 144 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।

अभी तक पूरे सीजन काफी तेजी से रन बनाने का काम करने वाले श्रेयस भी PBKS vs RR मैच में अपनी लय में नहीं दिखे और जब तक क्रीज पर रहे, जूझते दिखे। यही कारण रहा कि 27 गेंदें खेलने के बावजूद उनके बल्ले से सिर्फ 30 रन आए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।

स्टोइनिस ने PBKS vs RR मैच में की चौके-छक्कों की बारिश, पंजाब का स्कोर पहुंचाया 200 के पार

प्रभसिमरन और श्रेयस की धीमी पारियों के कारण लग रहा था कि पंजाब जैसे-तैसे 200 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगी लेकिन फिर मार्कस स्टोइनिस का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सूर्यांश शेडगे (3*) के साथ महज 12 गेंदों में 41 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए स्कोर को 222 तक पहुंचा दिया।

स्टोइनिस ने धुआंधार बल्लेबाजी की और सिर्फ 22 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान चार चौके और छह छक्के भी लगाए। PBKS vs RR मैच में पंजाब ने अपनी पारी के अंतिम तीन ओवर में 55 रन जड़े। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यश राज पुंजा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

PBKS vs RR मैच में वैभव-जायसवाल ने दिखाया दम

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाई और टीम ने 19 गेंदों में ही 50 रन पूरे कर लिए। हालांकि, फिर 51 के स्कोर पर सूर्यवंशी आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

सूर्यवंशी के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने PBKS vs RR मैच में मोर्चा संभाला और महज 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद, यशस्वी भी 27 गेंदों में 51 के निजी स्कोर पर चलते बने।

मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, फरेरा और दुबे ने PBKS vs RR मैच में राजस्थान को दिलाई जीत

ओपनर्स की शानदार शुरुआत के बाद, राजस्थान रॉयल्स को जल्दी-जल्दी झटके लगे। ध्रुव जुरेल ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 16 रन ही बना सके। वहीं, कप्तान रियान पराग ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन फिर 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। 14 ओवर में 151/4 के स्कोर के कारण पंजाब की PBKS vs RR मैच में पकड़ मजबूत लग रही लेकिन फिर डोनोवन फरेरा और इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे ने तबाही मचाने का काम किया।

इन दोनों ने महज 32 गेंदों में 77 रनों की अविजित साझेदारी की और राजस्थान रॉयल्स को PBKS vs RR मैच में जीत दिला दी। फरेरा ने छक्के के साथ मैच खत्म किया और 26 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब किंग्स की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

FAQs

PBKS vs RR मैच में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने कितने विकेट से हराया?
6

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR: प्रियांश आर्य के छक्के से इम्प्रेस हुईं प्रीति जिंटा, खास रिएक्शन से लूटी महफ़िल; देखें वायरल वीडियो

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!