Posted inक्रिकेट (Cricket)

T20 WC 2026 में शामिल थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे से होंगे ड्रॉप, अब India के स्क्वाड में जगह मिलना मुश्किल

T20 WC 2026 में शामिल थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे से होंगे ड्रॉप, अब India के स्क्वाड में जगह मिलना मुश्किल

Indian Team Update For Ireland-England Tour: 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हुआ था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मात दी थी और लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम करने का कारनामा किया था। इससे पहले भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था और फिर उसका सफलतापूर्वक बचाव सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में किया था। 

इस टूर्नामेंट के फाइनल के बाद से टीम इंडिया (Team India) ब्रेक पर है और उसे आईपीएल 2026 के बाद जून में मैदान पर नजर आना है। अपने घर पर भारतीय टीम अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी, लेकिन उसके खिलाफ टी20 मुकाबले नहीं खेलेंगे। ऐसे में भारत सबसे छोटे फॉर्मेट में जून के अंत में नजर आएगा, क्योंकि उसे आयरलैंड का दौरा करना है और इस दौरान दो टी20 खेलने हैं। वहीं, फिर जुलाई में इंग्लैंड की सरजमीं पर पांच टी20 मैच होने हैं। 

आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया (Team India) खेलेगी कुल 7 मैच

T20 WC 2026 में शामिल थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे से होंगे ड्रॉप, अब India के स्क्वाड में जगह मिलना मुश्किल

भारत (India) का इंग्लैंड दौरा काफी पहले से तय था और वहां पांच टी20 के बाद तीन वनडे भी खेलने हैं। हालांकि, आयरलैंड दौरा की घोषणा बाद में की गई, क्योंकि यह फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा नहीं है। भारत को आयरलैंड के खिलाफ बेलफ़ास्ट में 26 और 28 जून को टी20 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद, इंग्लैंड टूर शुरू हो जाएगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी और आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा।

इन दोनों दौरों के लिए भारत (India) के स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, इस पर भी काफी चर्चा हो रही है। वैसे तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम के ही ज्यादातर खिलाड़ी नजर आएंगे लेकिन कुछ बदलाव भी होने की उम्मीद है। ऐसे में हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में थे लेकिन शायद आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से ड्रॉप कर दिए जाएं।

इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

1. सूर्यकुमार यादव

इसमें पहला नाम भारत (India) के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का है, जिनका बल्लेबाजी फॉर्म लगभग डेढ़ साल से खराब चल रहा है। सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में तीन अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे लेकिन फिर टूर्नामेंट में उनके बल्ले से महज एक 84 रनों की नाबाद उल्लेखनीय पारी USA के खिलाफ आई। इसके अलावा ज्यादातर मुकाबलों में उन्होंने निराश ही किया। सूर्या ने 9 मैचों में 30.25 की औसत और 136.72 की स्ट्राइक रेट से 242 रन ही बनाए।

ये आंकड़े उनकी क्षमता के हिसाब से निराशाजनक रहे। वहीं, आईपीएल 2026 में तो उनका हाल ज्यादा ही खराब नजर आ रहा है। उनके बल्ले से 10 मैचों में 195 रन ही आ रहे हैं। ऐसे में चयन से कड़ा फैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से ड्रॉप कर सकती है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका देने पर विचार किया जा सकता है।

2. वाशिंगटन सुंदर 

दूसरा नाम ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का है, जो आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं। सुंदर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सिर्फ दो मैचों में मौका मिला था, जिनमें वो फ्लॉप रहे थे। इसी वजह से फिर उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था। उम्मीद थी कि आईपीएल के 19वें सीजन में वो धमाल मचाएंगे लेकिन उनकी पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी को छोड़ दें तो उनका योगदान काफी साधारण रहा है। इसके अलावा उन्होंने ज्यादातर मैचों में गेंदबाजी ही नहीं की है। इसी वजह से उन्हें बाहर किया जा सकता है और लेग स्पिन्नर रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए काफी शानदार गेंदबाजी की है।

3. जसप्रीत बुमराह

इस लिस्ट में भारत (India) के प्रीमियम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम देखकर काफी लोगों को हैरानी हो सकती है लेकिन उन्हें भी आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है। इसकी वजह उनका खराब प्रदर्शन नहीं, बल्कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप है। इसके मद्देनजर रिपोर्ट में बताया गया था कि बुमराह अब ज्यादा से ज्यादा वनडे मुकाबले खेलेंगे और उनका टी20आई सीरीज में खेलना मुश्किल है। इसी वजह से बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है लेकिन उससे पहले होने वाले पांच टी20 मुकाबलों से रेस्ट दिए जाने की उम्मीद है। आईपीएल 2026 में भी बुमराह अपनी बेस्ट फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें आराम देकर तरोताजा होने का समय दिया जाना बेहतर होगा।

FAQs

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर भारत को कुल कितने टी20 मुकाबले खेलने हैं?
7
T20 WC 2026 खेलने वाले किन 3 भारतीय खिलाड़ियों को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20 मैचों के स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है?
सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें: “जय श्री राम…..” वायरल पर्ची का खुलासा! मुंबई इंडियंस के Raghu Sharma ने क्या लिखा था? जानें पूरा मैसेज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!