PSL 2026’s Team of the Tournament: 26 मार्च से 3 मई तक चले पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का समापन हो चुका है। इस बार का सीजन बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने जीता। फाइनल मुकाबले में पेशावर की टीम ने हैदराबाद किंग्समैन को 28 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 129 रन ही बनाए, जिसके जवाब में पेशावर ने 15.2 ओवर में ही 130/5 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
हालिया सीजन में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही जोरदार रहा। इसमें बाबर आजम, साहिबजादा फरदान, उस्मान खान, कुसल मेंडिस, आरोन हार्डी और कई अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। सीजन के समापन के बाद PSL 2026 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया गया है, जिसे विसडेन ने चुना है। इस टीम में कई धुआंधार खिलाड़ी शामिल हैं।
बाबर आजम को PSL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का बनाया गया कप्तान, ये खिलाड़ी ओपनिंग पार्टनर

PSL 2026 में बाबर आजम काफी जबरदस्त लय में नजर आए। उनकी कप्तानी भी काफी शानदार रही, जबकि बल्ले से कई धमाकेदार पारियां खेली। इसी वजह से उनकी टीम चैंपियन बनने में सफल रही। विसडेन ने भी उन्हें टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान बनाया है। बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो बाबर ने 11 मैचों में 73.50 की औसत से 508 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 145.90 का रहा। वहीं, उनके बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक भी आए।
विसडेन ने PSL 2026 की बेस्ट टीम का दूसरा ओपनर साहिबजादा फरहान को चुना है, जो मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा थे। फरहान ने 10 मैचों में 42.22 की औसत और 166.66 की औसत से 380 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक बनाए।
PSL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट के मिडिल ऑर्डर में ये तीन बल्लेबाज शामिल
मिडिल ऑर्डर की बात करें तो नंबर 3 पर कुसल मेंडिस को रखा गया है और वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदार भी संभालेंगे। PSL 2026 में कुसल का बल्ला भी खूब चला। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 मैचों में 55 की औसत से 550 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल रहे। मेंडिस चैंपियन बनने वाली पेशावर जाल्मी का ही हिस्सा थे।
इसके बाद, पांचवें नंबर पर मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा रहने वाले शान मसूद को विसडेन ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह दी है। मसूद ने 45.87 की औसत से 367 रन बनाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 158 से ज्यादा का रहा।
हैदराबाद किंग्समैन के लिए PSL 2026 में 13 मैचों में 35.36 की औसत से 389 रन बनाने वाले उस्मान खान को छठे नंबर पर रखा गया है। उस्मान का स्ट्राइक रेट 162.76 का रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी बनाए।
इन दो ऑलराउंडर्स को PSL 2026 की बेस्ट टीम में मिली जगह
विसडेन ने PSL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में दो ऑलराउंडर चुने हैं और ये शादाब खान और आरोन हार्डी हैं। शादब स्पिन ऑलराउंडर हैं, जबकि हार्डी मध्यम गति से गेंदबाजी करने के साथ ही बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इन दोनों का ही प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए कप्तानी करने वाले शादाब ने 8 पारियों में बल्ले से 34.60 की औसत और 141.80 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 10 पारियों में 14.47 की जबरदस्त औसत से 17 विकेट झटके।
पेशावर जाल्मी की तरफ से PSL 2026 में आरोन हार्डी ने 6 मैच खेले। इस दौरान बल्लेबाजी में 149.43 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में 11 विकेट झटके।
गेंदबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
हैदराबाद किंग्समैन के हुनैन शाह ने PSL 2026 में काफी प्रभावित किया। खासतौर पर एलिमिनेटर 2 में उनका आखिरी ओवर में छह रन डिफेंड करना पूरे सीजन की बेस्ट हाईलाइट में से एक रहा। इस तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए और इकॉनमी रेट भी 9 से कम रहा।
मोहम्मद अली भी हैदराबाद किंग्समैन की टीम का ही हिस्सा थे और उन्होंने भी PSL 2026 में अपनी गेंदबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित किया और पूरे सीजन विकेट टेकिंग गेंदबाज बने रहे। अली ने 12 मैचों में 18.95 की औसत से 20 लिए।
PSL 2026 में बाएं हाथ के स्पिनर सूफियान मुकीम का जलवा रहा और उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट झटके। मुकीम ने 11 मैचों में 14.40 की औसत से 22 विकेट अपने नाम किए।
बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा भी PSL 2026 में हिस्सा लेते नजर आए थे। हालांकि, उन्होंने शुरुआत में चार मैचों में हिस्सा लिया था और राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिबद्धता के कारण वापस चले गए थे। इसके बाद, उन्होंने फाइनल के लिए पेशावर जाल्मी की टीम को फिर से ज्वाइन किया। इस गेंदबाज ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए और इकॉनमी रेट 5.44 रहा।
FAQs
विसडेन ने PSL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान किसे नियुक्त किया है?
यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक खेलने लायक नहीं बचा ये खिलाड़ी, लेकिन हार्दिक की दोस्ती के चलते MI के लिए खेल रहा हर मैच