Hardik’s friend playing every match for MI: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का हाल काफी खराब है। मुंबई की टीम अपने 9 मैचों में सिर्फ 2 ही जीत पाई है और 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। काफी सारे लोगों का मानना है कि इस टीम का सफर अब समाप्त हो चुका है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से टीम बाहर नहीं हुई है लेकिन उसे अपने हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी और फिर दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
MI के लिए आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई प्रमुख खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया है, जिसका खामियाजा टीम भुगत रही है। हालांकि, कुछ प्लेयर्स को खराब परफॉरमेंस के लिए ड्रॉप भी किया गया लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या का दोस्त होने के कारण एक खिलाड़ी खराब प्रदर्शन के बावजूद लगातार खेल रहा है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा रहा है कि ये तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलने लायक नहीं है।
सैयद मुश्ताक में खेलने लायक भी नहीं है MI का ये खिलाड़ी, हार्दिक से दोस्ती का मिल रहा फायदा

मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में कई बड़े नामों को जगह दी लेकिन यही अब बड़ी चूक साबित हो रही है। इनमें से ज्यादातर फ्लॉप साबित हो रहे हैं और कुछ को MI के कप्तान हार्दिक पांड्या मिड सीजन ड्रॉप भी कर चुके हैं। हालांकि, हार्दिक ने अपने खास दोस्त को बाहर नहीं किया है और लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद मौका दे रहे हैं। बता दें कि यहां पर टीम इंडिया के टी20 कप्तान और मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बात हो रही है, जो इस सीजन बहुत बड़ी निराशा साबित हो रहे हैं।
सूर्यकुमार का प्रदर्शन देखकर MI के फैंस भी काफी भड़के हुए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर तो उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने लायक भी नहीं बताया जा रहा है।
IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से नहीं आ रहे रन, MI को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाजी फॉर्म काफी समय से खराब चल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भी उनके फॉर्म पर काफी सवाल उठाए गए थे लेकिन फिर उनकी कप्तानी में भारत ने ख़िताब जीता, जिससे कुछ समय के लिए आलोचक शांत हो गए। उम्मीद थी कि आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले सूर्या इस बार भी फॉर्म में वापसी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
MI के लिए सूर्यकुमार आईपीएल 2026 में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अभी तक 9 पारियां खेली हैं और इस दौरान 20.33 की औसत से 183 रन ही बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 144.09 का है। इन आंकड़ों से साफ़ पता चलता है कि सूर्यकुमार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं और इसी वजह से MI की खराब हालत के जिम्मेदार वो भी हैं।
IPL 2026 में आज मुंबई की लखनऊ से टक्कर
घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आज MI सीजन का अपना 10वां मैच खेलने उतरेगी और उसके सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती है। प्रदर्शन के लिहाज से दोनों ही टीमों का हाल काफी बुरा रहा है और ये अंक तालिका में नीचे के दो स्थान पर काबिज टीमें हैं। मुंबई के लिए जीत बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर आज हार मिली तो फिर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में टीम को चमत्कारी प्रदर्शन की बदौलत जीत दर्ज करनी होगी और आगे भी ऐसा ही करना होगा, तभी टूर्नामेंट में जीवित रहेगी।
FAQs
IPL 2026 में MI के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कितने रन बनाए हैं?
सूर्यकुमार यादव ने मौजूदा आईपीएल सीजन में कितने अर्धशतक जड़े हैं?
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर होने वाले ODI-टी20 के लिए Team India का हुआ ऐलान, इन 15-15 खिलाड़ियों को मिला मौका