IPL
IPL

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और यह मेगा इवेंट भारतीय टीम के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि इस टूर्नामेंट के माध्यम से ही खिलाड़ियों की एंट्री टीम इंडिया में होती है। कहा जा रहा है कि, आगामी T20 World Cup के लिए टीम का चयन करते वक़्त भी आईपीएल के प्रदर्शन को आधार बनाया जा सकता है।

इन दिनों IPL 2024 में एक ऐसा खिलाड़ी खेल रहा है जिसके बारे में कहा जा रहा था कि, ये इस सत्र ऑरेंज कैप को अपने नाम कर सकता है, मगर इस सत्र में उसका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, इसे अब टीम इंडिया (Team India) में मौका मिल पाना मुश्किल है।

Advertisment
Advertisment

IPL में फ्लॉप हो रहा है यह खिलाड़ी

IPL 2024 का ऑरेंज कैप विजेता माना जा रहा था ये बल्लेबाज, हकीकत में हुई हवा टाइट, अब XI में जगह बचाने के पड़े लाले 1

IPL 2024 अब लगभग मध्य में खड़ा है और सभी टीमों ने 6-6 मैच खेल लिए हैं और अब प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करती हुई टीमों का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। इसके साथ ही कई खिलाड़ी भी इस सत्र में बेअसर साबित हुए हैं और अब इन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इस सीजन फ्लॉप साबित हो रहे हैं और वो आसानी के साथ अपना विकेट थ्रो कर रहे हैं। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अब इन्हें जल्द ही प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जा सकता है।

T20 World Cup से बाहर हो सकते हैं Yashasvi Jaiswal

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के बारे में कहा जाता है कि, अगर इन्होंने IPL के इस सत्र में बेहतरीन खेल न दिखाया तो फिर ये टी20 वर्ल्डकप की रेस से बाहर हो सकते हैं। मैनेजमेंट इनकी जगह पर अब अभिषेक शर्मा के नाम के ऊपर विचार कर सकती है और अभिषेक शर्मा लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं।

बुरी तरफ फेल हुए Yashasvi Jaiswal

युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) IPL के इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से हिस्सा ले रहे हैं और इस सीजन उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब साबित हो रहा है। यशस्वी जायसवाल ने इस सत्र में खेलते हुए 7 मैचों की 7 पारियों में 17.29 की दयनीय औसत और 145.78 के स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से एक भी मर्तबा अर्धशतकीय पारी नहीं निकली है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – पंत-संजू-कार्तिक-राहुल सभी की हुई छुट्टी, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब धोनी करेंगे टीम इंडिया की विकेटकीपिंग

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...