Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश का वॉर्म-अप मैच, यहाँ होगा टेलीकास्ट और इस प्लेटफार्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

You can watch the warm-up match between India and Bangladesh absolutely free, it will be telecast here and live streaming will be done on this platform.

IND vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत भले ही 1 जून से होनी है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले कई टीमों के बीच अभ्यास मुकाबले खेले जा रहे हैं। जबकि टीम इंडिया को अपना मात्र एक अभ्यास मैच बांग्लादेश के साथ 1 जून को खेलना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं।

बता दें कि, टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ मुकाबला खेलना है। चलिए जानते हैं कि, 1 जून को खेले जाना वाला अभ्यास मुकाबला आप कहां और कैसे देख सकते हैं। जबकि क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा मुफ्त में भी उठा सकते हैं।

इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाना वाला अभ्यास मुकाबला 1 जून को शनिवार के दिन खेला जाना है। यह मुकाबला न्यूवॉर्क के मैदान पर खेला जाना है।

यहां देख सकते है लाइव

बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश का वॉर्म-अप मैच, यहाँ होगा टेलीकास्ट और इस प्लेटफार्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग 1

बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इस मैच का मजा आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं। जबकि इसके अलावा इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर भी की जाएगी। वहीं, सभी दर्शक हॉटस्टार मोबाइल पर इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं। यह मुकाबला भारतीयसमय अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

कुछ इस प्रकार है टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज।

बैकअप खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

बांग्लादेश टीम का स्क्वाड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह रियाद, जेकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम। तंज़ीम हसन साकिब।

बैकअप खिलाड़ी: अफीफ हुसैन, हसन महमूद

दोनों टीमें चाहेंगी बेंच स्ट्रेंथ आजमाना

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले से पहले भारत और बांग्लादेश की टीमें चाहेंगी की सभी खिलाड़ी अभ्यास मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करें और ग्रुप मैच में कॉन्फिडेंस के साथ मुकाबला खेलने उतरे। जिसके चलते दोनों टीमें अपने सभी 15 खिलाड़ियों को इस अभ्यास मुकाबले में आजमाना चाहेंगी। जिससे टीम को टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबले में प्लेइंग 11 में आसानी हो सकती है।

Also Read: अमेरिका पहुंचते ही इस दिग्गज ऑलराउंडर से छिनी गई उपकप्तानी, कप्तान के खिलाफ खिलाड़ियों के मन में भर रहा था जहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!