Yuvraj Singh: टीम इंडिया (Team India) एक तरफ ज़िम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है वहीं दूसरी तरफ़ भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से भरी हुई इंडिया चैंपियंस की टीम इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स (WCL) के पहले संस्करण में खेलते हुए नज़र आ रही है. इंडिया चैंपियंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ हुए अपने सेमीफाइनल मुक़ाबले में शानदार जीत अर्जित की और टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई.
इस सेमीफाइनल मुक़ाबले में इंडिया चैंपियंस (India Champions) को जीत अर्जित करवाने में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और पठान ब्रदर्स का सबसे अहम रोल थे. इन पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 25 गेंदों पर 138 रन ठोक दिए थे.
युवराज और पठान ब्रदर्स ने दिखाया अपना जलवा

इंडिया चैंपियंस को दूसरे सेमीफाइनल मुक़ाबले में 254 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचाने में युवराज सिंह और पठान ब्रदर्स की सबसे अहम भूमिका की थी. एक तरफ़ जहां युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 28 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली वहीं दूसरी तरफ़ दिग्गज ऑलराउंडर युसूफ पठान ने 23 गेंदों पर 51 और उनके छोटे भाई इरफ़ान पठान ने 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली.
बाउंड्री के लिहाज से बात करें तो युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 9 गेंदों पर 46 रन, युसूफ पठान ने 8 गेंदों पर 40 रन और इरफ़ान पठान ने 8 गेंदों पर 48 रन बनाए है. बाउंड्री के लिहाज ने इन तीनों ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने मात्र 25 गेंदों पर चौके और छक्कों की बरसात करते हुए 138 रन ठोके है.

इंडिया चैंपियंस ने 86 रनों से मुक़ाबला किया अपने नाम
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स 2024 (WCL 2024) के पहले संस्करण के दूसरे सेमीफाइनल मुक़ाबले में इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच में मुक़ाबला खेला गया. इस मुक़ाबले में इंडिया चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था.
टीम को 254 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में टीम के कप्तान युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और दिग्गज ऑलराउंडर युसूफ पठान और इरफ़ान पठान का सबसे बड़ा रोल था. इन तीनो ही दिग्गज खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 255 रनों का टारगेट रखा था.
255 रनों के टारगेट के जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 168 के स्कोर पर ही रोक दिया. जिस वजह से अंत में इंडिया चैंपियंस की टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में 86 रनों से जीत अर्जित करके टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह कायम की.
फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस से होगा इंडिया चैंपियंस का मुक़ाबला
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स (WCL )के पहले संस्करण का फाइनल मुक़ाबला इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच में खेला जाएगा. इस मुक़ाबले में टीम इंडिया की तरफ से मैदान पर युवराज सिंह (Yuvraj Singh), सुरेश रैना, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे वहीं पाकिस्तान चैंपियंस की टीम में शाहिद अफरीदी, वहाब रिआज़ और यूनिस खान को खेलते हुए नज़र आ सकते है.
यह भी पढ़े: जेम्स एंडरसन की तरह धवन-ईशांत और पुजारा को भी मिलेगा फेयरवेल टेस्ट मैच, इस डेट से होगा शुरू