Team India Women Squad For T20 WC 2026: विमेंस 50 ओवर वर्ल्ड कप में तबाही मचाने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना परचम लहराने को पूरी तरह से तैयार है।
इसी तैयारी के तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और इस स्क्वाड को लीड करने की जिम्मेदारी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए Team India का हुआ ऐलान

बता दें कि हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला टीम ने साल 2025 में विमेंस वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था। इस टीम ने साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 52 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और अब टीम इंग्लैंड में जाकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने की कोशिश करते दिखाई देने वाली है।
इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है और इस स्क्वाड में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ी अकेले दम पर मैच का रुख बदल देने की काबिलियत रखते हैं।
इन-इन खिलाड़ियों को मिला है मौका
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को कप्तान व उपकप्तान के रूप में मौका मिला है। इन दोनों के अलावा स्क्वाड में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव को जगह दी गई है। मालूम हो कि चोटों के कारण काशवी गौतम और अमनजोत कौर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं।
15 जून से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
मालूम हो कि आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का दसवां संस्करण होने जा रहा है और इसकी शुरुआत 12 जून से होगी। इसका फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं और उन टीमों के बीच कुल 33 मैच होने वाले हैं। सभी 12 टीमों को 6-6 कर दो ग्रुप में बांट दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एजबेस्टन में खेलते नजर आएगी।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए Team India
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
महिला Team India का शेड्यूल
- 14 जून: बनाम पाकिस्तान (एजबेस्टन, शाम 7:00 बजे)
- 17 जून: बनाम नीदरलैंड (हेडिंग्ले, शाम 7:00 बजे)
- 21 जून: बनाम दक्षिण अफ्रीका (ओल्ड ट्रैफर्ड, शाम 7:00 बजे)
- 25 जून: बनाम बांग्लादेश (ओल्ड ट्रैफर्ड, शाम 7:00 बजे)
- 28 जून: बनाम ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स, शाम 6:30 बजे)
FAQs
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की अगुआई कौन करेगा?
महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: IPL हिस्ट्री में ऐसा करने वाले पहले ओपनर बने KL Rahul, इतिहास के पन्नो में दर्ज करवाया अपना नाम