25 साल के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इन दिनों लड़कियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले अभिषेक शर्मा आज इंडिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल हर जगह उनके बल्ले का आतंक देखने को मिल रहा है।
बीते आईपीएल सीजन वो उस तरीके का प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन इस आईपीएल सीजन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है और हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उनका हाथ पकड़ कर उन्हें अपनी तरफ खींचते दिखाई दे रही है।
लड़की ने हाथ पकड़ कर Abhishek Sharma को अपनी ओर खिंचा
बता दें कि अभिषेक शर्मा टीम होटल से निकल रहे थे इसी दौरान एक लड़की ने उनका हाथ पकड़ा और तेजी से अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद होटल स्टाफ और अन्य सभी लोगों ने हाथ छुड़वाया और अभिषेक आगे गए। लड़की के इस हरकत को कुछ लोग सही जबकि कुछ बेहद ही खराब बता रहे हैं। लड़की अभिषेक शर्मा के साथ तस्वीर लेना चाहती थी और अपनी फिलिंग्स जाहिर करने की कोशिश में थी। हालांकि उसकी ये कोशिश पूरी तरह से पूरी नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: चलते टूर्नामेंट में एक्शन, 2 फ्लॉप खिलाड़ियों को टीम ने किया रिलीज, भेजे गए वापस घर
शुरू हुआ फैन वॉर
लड़की ने वीडियो रिकॉर्ड कर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद से फैंस में जंग छिड़ गई। कुछ फैंस इसे सही जबकि कुछ बेहद ही खराब बताते नजर आए। कुछ ने अभिषेक शर्मा को जीजा कहकर बुलाया। जबकि कुछ ने कहा कि अगर यही कोई लड़का किसी फीमेल किक्रेटर के साथ ऐसा करता तो विवाद शुरू हो जाता और लोग वहीं उसे मारने-पीटने लगते हैं।
लोगों ने जेंडर इक्वलिटी तक की बात कह दी। हालांकि इंडिया में यह कोई नई बात नहीं है। अक्सर मेल क्रिकेटर्स को फीमेल ऐसे ही ह्रास करते रहती हैं और लोग इसे फैंस का प्यार कहकर आगे बढ़ जाते हैं।
यह अभिषेक शर्मा की दीवानगी हैं🤎💜
टीम होटल से जब निकल रही थी अभिषेक शर्मा बाहर निकलते हैं और
एक लड़की जबरदस्ती अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ कर खींचती है
शर्मा जीकी दीवानगी लड़कियों में बहुत ज्यादा है pic.twitter.com/ma5JN7LcNV
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) April 26, 2026
इस आईपीएल सीजन 380 रन बना चुके हैं अभिषेक शर्मा

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। 25 साल के युवा बल्लेबाज ने अब तक आठ मैचों की आठ पारियों में 380 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 54.28 जबकि स्ट्राइक रेट 212.29 का रहा है। अपने दमदार बल्लेबाजी के बलबूते वो इस समय ऑरेंज कैप की सूची में भी टॉप खिलाड़ियों में शामिल हैं।
FAQs
Abhishek Sharma ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए हैं?
Abhishek Sharma की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: Lungi Ngidi Injury Update: कैसी है तबियत? कब लौटेंगे मैदान पर! खुद किया गेंदबाज ने खुलासा