Posted inIndian Premier League (IPL)

दिल छू लेने वाला VIDEO! बेटे की कामयाबी पर भावुक हुए Praful Hinge के माता-पिता, बोले- ‘आज गर्व है’

A Heart-Touching Video! Praful Hinge's Parents Get Emotional Over Their Son's Success, Say: "We Are Proud Today"

24 साल के प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में एसआरएच की ओर से खेलते हुए चार विकेट चटकाए। इस तेज गेंदबाज ने पहले ही ओवर में तीन विकेट चटका कर इतिहास रच दिया और हर किसी का दिल जीत लिया।

प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी दमदार गेंदबाजी के बलबूते रातों-रात खुद को एक बड़ा स्टार बना लिया। मैच के शुरू होने से पहले प्रफुल्ल के सोशल मीडिया पर 3000 के करीब फॉलोवर थे। लेकिन मैच खत्म होने के बाद इस समय तक उसके फॉलोअर 6 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। उनके इस कामयाबी पर उनके पिता काफी ज्यादा खुश हैं।

Praful Hinge ने रचा इतिहास

Praful Hinge
Praful Hinge

आईपीएल 2026 में 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 217 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने अपने स्पेल की दूसरी ही ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी पवेलियन चलता कर दिया। प्रफुल्ल ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

आगे के ओवर में उन्होंने आरआर के कप्तान रियान पराग को भी आउट कर दिया और टीम को 57 रनों से इतिहास जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया। आरआर इस मैच में सिर्फ 159 रन पर ही ऑल आउट कर। प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके इस दमदार प्रदर्शन से हर कोई काफी खुश है। खासकर उनके माता-पिता।

यह भी पढ़ें: KKR का मैच विनर गेंदबाज हुआ 2 साल के लिए सस्पेंड, इस छोटे से जुर्म की मिल गई बड़ी सजा

काफी खुश हैं प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता

प्रफुल्ल हिंगे के पिताजी ने कहा शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता जो प्रफुल्ल ने किया। लेकिन एक ही ओवर में तीन विकेट लेने का जो रिकॉर्ड बनाया और अपनी एलिजिबिलिटी जाहिर की कि वह भी एक तेज गेंदबाज है काबिले तारीफ़ है।

प्रफुल्ल हिंगे के पिता ने कहा कि प्रफुल्ल लगातार 140 की गेंद भी कर रहा था। इसके अलावा उन्होंने एसआरएच के कप्तान, मैनेजमेंट और इसके कोच का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया कि उन्होंने उनके बेटे पर भरोसा जताया और खेलने का मौका दिया। खास करके प्रफुल्ल हिंगे के पिताजी ने वरुण आरोन का धन्यवाद, जो कि इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से पहले वरुण ने गेंदबाजी कोच के रूप में इस टीम का हाथ थामा था।

मेनिफेस्टेशन हुआ सच

बताते चलें कि प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने पहले से ही ऐसे दमदार डेब्यू को लेकर मेनिफेस्ट कर रखा था। पहले मैच में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते साल ही कहीं लिख कर रख दिया था कि जब वो डेब्यू करेंगे तो 4 या 5 विकेट जरूर लेंगे और हुआ भी वैसा ही।

ज्ञात हो कि प्रफुल्ल हिंगे को आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान एसआरएच ने 30 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और यह उनके लाइफ का काफी बड़ा ट्रनिंग पॉइंट रहा।

FAQs

प्रफुल्ल हिंगे की उम्र क्या है?
24 साल

प्रफुल्ल हिंगे कहां के रहने वाले हैं?

विदर्भ (नागपुर)

यह भी पढ़ें: ICC Player of the Month: सैमसन vs बुमराह मुकाबले का नतीजा आया सामने! जानें किसने जीता अवॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!