Posted inIndian Premier League (IPL)

फिर दूल्हा बनने वाले हैं Hardik Pandya! माहिका शर्मा संग वायरल हुई वेडिंग डेट

Hardik Pandya Set to Become a Groom Again! Wedding Date with Mahika Sharma Goes Viral
Hardik Pandya Set to Become a Groom Again! Wedding Date with Mahika Sharma Goes Viral

Hardik Pandya and Mahieka Sharma Marriage: क्लच गॉड हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। हालांकि अभी तक लास्ट तीन मैचों में वो इस टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने हैं और न ही डग आउट में दिखाई दिए हैं। इसके पीछे का कारण अब जाकर सामने आया है। खबर है कि हार्दिक बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

शादी करने जा रहे हैं Hardik Pandya

Hardik Pandya and Mahieka Sharma Marriage
Hardik Pandya and Mahieka Sharma Marriage

प्राप्त जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि हार्दिक माहिका शर्मा से 22 मई को उदयपुर में 7 फेरे लेंगे और इस दौरान केवल करीबी लोग ही वहां मौजूद रहेंगे।

दरअसल, बीसीसीआई ने हाल ही में गर्लफ्रेंड्स कलर पर बैन लगा दिया। बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया कि कोई भी खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड या किसी भी रिश्तेदार के साथ टीम होटल में नहीं ठहर सकते और न ही उनके साथ ट्रेवल कर सकते हैं। इस वजह से अब हार्दिक पांड्या माहिका से शादी कर सकते हैं और उन्हें ऑफीशियली अपनी धर्मपत्नी बना सकते हैं।

साल 2024 में लिया था तलाक

मालूम हो कि हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में 31 मई को नताशा स्तांकोविक से एक प्राइवेट कोर्ट में शादी की थी और फिर उन्होंने साल 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ उदयपुर, राजस्थान में सात फेरे लिए। हालांकि 2024, जुलाई में ही दोनों पूरी तरह से एक दूसरे से अलग हो गए। लेकिन बेटे अगस्त्य पांड्या को अभी भी दोनों मिलकर पाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: मिचेल मार्श की तूफानी पारी और निकोलस पूरन के फिनिशिंग शो से लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस से भी बाहर हो सकते हैं पांड्या

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने साल 2024 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया था। लेकिन अब वो इस टीम से बाहर हो सकते हैं। MI के लिए वो अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं और पूरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं।

उनकी कप्तानी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी सब कुछ खराब ही रही है। MI के लिए वो लास्ट तीन मैचों में खेलते भी दिखाई नहीं दिए हैं, जिसके पीछे का कारण उन्हें कप्तान पद से हटाया जाना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार मुंबई ने उन्हें कप्तान पद से हटा दिया है और वो अब अगले सीजन किसी अन्य टीम के लिए खेलेंगे। मुंबई उन्हें दूसरी फ्रेंचाइजी से ट्रेड करने पर विचार विमर्श कर रही है।

FAQs

Hardik Pandya और Mahieka Sharma कब शादी करेंगे?
22 मई

यह भी पढ़ें: “मिच मार्श और जोश इंग्लिस ने हमारा पूरा प्लान बिगाड़ दिया”, LSG से हार के बाद CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad का बड़ा बयान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!