Why is Jasprit Bumrah captaining Mumbai Indians in the PBKS vs MI match: मुंबई इंडियंस की कप्तानी आईपीएल 2026 में सबसे चर्चित विषयों में से एक रही है। जहां सीजन की शुरुआत से पहले हार्दिक पांड्या को हटाने की फैंस द्वारा मांग की गई लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऐसा नहीं किया। हालांकि, सीजन के दौरान हार्दिक के अनफिट होने के कारण मुंबई को न चाहते हुए भी अपना कप्तान बदलना पड़ा और सूर्यकुमार यादव को कमान सौंपी गई लेकिन अब वह भी उपलब्ध नहीं हैं।
इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के लिए अपने दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को कप्तान बनाया है। बुमराह ने इससे पहले आईपीएल में एक भी बार कप्तानी नहीं की थी।
हार्दिक-सूर्या की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मिली मुंबई इंडियंस की कमान

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अब तक तीन बार कप्तान बदल चुकी है। सबसे पहले सीजन की शुरुआत में हार्दिक पांड्या दूसरे मैच से ही तबीयत ठीक न होने के कारण बाहर हो गए थे और तब सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। इसके बाद, 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले खबर आई कि हार्दिक की पीठ में ऐंठन हो गई है और इसी वजह से वह नहीं खेलेंगे। परिणामस्वरूप फिर से सूर्या ने कप्तानी की और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में भी जिम्मेदारी संभाली।
वहीं, जब खबर आई कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला नहीं गए हैं तो संभावना जताई गई कि फिर से सूर्यकुमार यादव ही कप्तानी करते नजर आएंगे लेकिन फिर पता चला कि सूर्या भी टीम के साथ नहीं मौजूद हैं। वहीं, आज बताया गया कि उन्होंने पर्सनल कारणों से MI vs PBKS मैच को छोड़ने का फैसला किया है और इसकी जानकारी पहले ही मैनेजमेंट को दे दी थी।
ऐसे में मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के तीन विकल्प – पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और तिलक वर्मा थे। हालांकि, रोहित भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरकर आए हैं और फील्डिंग के लिए फिट नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें कप्तानी नहीं दी जा सकती थी। वहीं, तिलक पर कप्तानी से अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाती, जो शायद उनकी बल्लेबाजी के लिए अच्छी नहीं थी। इसी वजह से जसप्रीत बुमराह पर भरोसा दिखाया गया।
कप्तानी को लेकर टॉस के दौरान क्या बोले जसप्रीत बुमराह ?
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान बनने से पहले 156 मैच खिलाड़ी के रूप में खेले, जो आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी द्वारा कप्तान बनने से पहले दूसरे सर्वाधिक हैं। टॉस के दौरान बुमराह कप्तानी करने को लेकर काफी उत्साहित दिखे और यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह टेस्ट कप्तान पहले बन जाएंगे और मुंबई इंडियंस की कप्तानी बाद में करेंगे।
बुमराह ने कहा,
“मुंबई इंडियंस की पहली बार कप्तानी करना अच्छा लग रहा है। मैं यहां 19 साल की उम्र में आया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बनूंगा। लेकिन यह एक मजेदार जगह है। आप सबका ख्याल रखते हैं और हर संभव तरीके से योगदान देना चाहते हैं। इसलिए, मुझे जिम्मेदारी पसंद है। यह एक नई चुनौती है। मैं इसका भरपूर आनंद लेना चाहूंगा।”
FAQs
PBKS vs MI मैच कहां खेला जा रहा है?
यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल और शहनाज गिल कर रहे एक दूसरे को डेट? वायरल ट्वीट और पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की दिलचस्पी