Rohit Sharma likely to lead Mumbai Indians again: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की काफी ज्यादा बात हो रही है। इस सीजन के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में MI का प्रदर्शन काफी खराब रहा और फिर वह बैक स्पाज्म के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेले। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की और शानदार जीत टीम को मिली।
अब टीम को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में 10 मई को खेलना है लेकिन उससे पहले ऐसी स्थिति बनने की संभावना नजर आ रही है, जिससे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई की टीम ने अपने पांच आईपीएल टाइटल जीते थे।
RCB के खिलाफ हार्दिक और सूर्यकुमार की उपलब्धता पर संशय

दरअसल, मुंबई इंडियंस का फर्स्ट बैच रायपुर रवाना हो गया है लेकिन इसके साथ न तो हार्दिक पांड्या गए हैं और न ही सूर्यकुमार यादव। हार्दिक की फिटनेस पर भी कोई अपडेट नहीं आया है और इस बात की जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। ऐसे में यह नहीं स्पष्ट है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम को ज्वाइन करेंगे या नहीं।
दूसरी तरफ, LSG के खिलाफ स्टैंड-इन कप्तान की भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव भी टीम के साथ नहीं नजर आए। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी देविशा शेट्टी जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं और ऐसे में सूर्या उनके पास ही रहना चाहते हैं। इसी वजह से उनकी उपलब्धता भी क्लियर नहीं है।
इसी वजह से मुंबई इंडियंस के सामने अपने 11वें मैच के लिए कप्तानी विकल्प की समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसी दशा में सबसे अहम नाम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का ही नजर आ रहा है।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) RCB के खिलाफ संभालेंगे MI की कमान?
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कैप्टेन बना दिया गया था। हालांकि, जब से हार्दिक कप्तान बने हैं, तब से कई दिग्गज उन्हें हटाने की सलाह दे चुके हैं और फैंस भी खुश नहीं हैं। कप्तान बदलने के बाद से मुंबई का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। टीम ने 2025 के सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था लेकिन 2024 में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी और इस बार भी ऐसी ही संभावना नजर आ रही है।
🚨 Breaking News Captain Rohit Sharma is back
I manifested Rohit to be back as captain and here we go, this is really happening 😭
> Hardik Pandya is currently injured and didn’t travel with the team.
> Suryakumar Yadav is currently with his family and will not play the match… pic.twitter.com/ESwLoWP2HW— PC (@ImPC_45) May 7, 2026
अभी टीम आधिकारिक रूप से बाहर नहीं हुई है और उसके लिए हर एक मैच में जीत जरूरी है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अगर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ही उपलब्ध नहीं रहते हैं तो फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा भी विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं। अब देखना होगा कि आगे चलकर क्या स्थिति बनती है।
FAQs
किस टीम के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा नजर आ सकते हैं?
रोहित शर्मा की कप्तानी ने MI ने IPL के कितने टाइटल जीते हैं?
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट, इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी!