Posted inIndian Premier League (IPL)

रियान पराग पर BCCI ने लगा दिया BAN? लाइव मैच के दौरान VAPE करना पड़ा भारी

Has the BCCI Banned Riyan Parag? Vaping During a Live Match Proves Costly

Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान रियान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान लाइव मैच में वेपिंग करते दिखाई दिए थे, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन पर कड़ा एक्शन लिया है।

बीसीसीआई ने उठाया Riyan Parag पर ठोस कदम

BCCI Takes Firm Action Against Riyan Parag
BCCI Takes Firm Action Against Riyan Parag

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 29 रन बनाकर आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ड्रेसिंग रूम में बैठकर वेपिंग करते नजर आए थे और उनकी टीम ने दमदार जीत दर्ज की थी।

इसके बाद जैसे ही उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई बीसीसीआई हरकत में आई और उसने इसका पराग से जवाब मांगा।इसी कड़ी में अब उन पर तगड़ा फाइन लगाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने रियान पराग पर उनके मैच फीस का 25% फाइन लगाया है।

प्रेस रिलीज जारी कर आईपीएल ने दिया बड़ा बयान

प्रेस रिलीज जारी करते हुए आईपीएल ने बताया कि रियान पराग (Riyan Parag) ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को मान लिया।

प्रेस रिलीज में आईपीएल ने लिखा, “राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।”

“रियान को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ‘ऐसे आचरण से संबंधित है जिससे खेल की बदनामी होती है।’

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

कई लोग कर रहे बैन की मांग

कई फैंस रियान पराग (Riyan Parag) को दो से तीन मैचों के लिए बैन किए जाने की मांग उठा रहे हैं, ताकि उनके जगह राजस्थान रॉयल्स में किसी अन्य बल्लेबाज को खेलने का मौका मिले और उनसे पीछा छूट सके। मालूम हो कि पराग आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

24 साल के युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैचों में महज 117 रन बनाए हैं। उनका औसत 14.62 जबकि स्ट्राइक रेट 124.46 का रहा है। इससे अच्छा तो उन्होंने बीते सीजन खेल दिया था। बीते सीजन 14 मैच में उन्होंने 393 रन बनाए थे। सबसे बेहतरीन आईपीएल सीजन उनका 2024 सीजन रहा था, जब उन्होंने 16 मैचों की 14 पारियों में तीन बार नाबाद लौटते हुए 573 बनाए थे।

FAQs

Riyan Parag की उम्र क्या है?
24 साल
Riyan Parag ने अब तक कितने आईपीएल रन बनाए हैं?
1683 रन

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: रोहित शर्मा की वनडे टीम से परमानेंट छुट्टी, संजू सैमसन को मौका दे रहे गौतम गंभीर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!