Posted inक्रिकेट (Cricket)

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे Vaibhav Sooryavanshi, साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

Will Vaibhav Sooryavanshi join Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से कई दिग्गजों को साधारण साबित किया है। इस सीजन अभी तक वैभव ने 238.09 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस खिलाड़ी को 2025 के सीजन से पहले आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में RR ने 1.1 करोड़ में खरीदा था।

जिस हिसाब का वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि अगर उनका नाम अगले मेगा ऑक्शन में आया तो रिकॉर्ड तोड़ बोली लग सकती है। वैभव की अगली टीम को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, काफी कुछ निर्भर करेगा कि राजस्थान रॉयल्स उन्हें क्या डील देती है और बाएं हाथ का ओपनर खुद क्या चाहता है। इस बीच सूर्यवंशी को लेकर जोस बटलर से बात करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि वैभव को रोकने के लिए RR को लंबे समय के लिए उन्हें अपने बनाए रखने वाला प्रस्ताव देना होगा।

बटलर-ब्रॉड ने की वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फ्यूचर पर चर्चा

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे Vaibhav Sooryavanshi, साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के भविष्य पर चर्चा करते हुए, जोस बटलर ने सुझाव दिया कि वह अभूतपूर्व दो दशक का अनुबंध हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर बटलर ने कहा कि शायद यह पहला 20 साल का अनुबंध हो सकता है। ब्रॉड ने तुरंत सहमति जताते हुए कहा कि हां बिलकुल।

इसके बाद, जोस बटलर ने अनुमान लगाया कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपने आईपीएल करियर में कितने रन बना सकते हैं। उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, उनके आईपीएल करियर में 20,000 रन। इसके बावजूद शायद अभी भी पांच साल बाकी होंगे।” ब्रॉड ने भी इस पर सहमति जताई, लेकिन यह भी कहा कि शायद वह तब तक थक जाएंगे।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर भरोसा जताने के लिए सराहा

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने इतनी कम उम्र में प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें समर्थन देने के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,

“राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग प्रणाली, अकादमी प्रणाली या जो भी उन्होंने किया है, तारीफ योग्य है। मुझे याद है जब उन्होंने नीलामी में उसे साइन किया था, तब वह 14 साल का था, शायद 13 या 14 साल का। मैंने सोचा, अरे बाप रे, घरेलू क्रिकेट में इतने कम उम्र के खिलाड़ी को लेना थोड़ा अजीब है। मैं सोच रही थी, वाह, कितना दबाव होगा उस पर और शायद वे उसे सिर्फ तीन साल के लिए ही टीम में रखेंगे।”

मुंबई या फिर किसी अन्य फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

स्टुअर्ट ब्रॉड ने आगे कहा कि राजस्थान रॉयल्स का दांव काम कर गया लेकिन इसका फायदा क्या होगा, क्योंकि आईपीएल में ऐसा नहीं है कि आप किसी खिलाड़ी को 10 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर अपने साथ रख सको। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मुंबई इंडियंस या फिर किसी अन्य फ्रेंचाइजी में भी जा सकते हैं। ब्रॉड ने कहा,

“तो मैंने कहा, इसका क्या मतलब है? क्योंकि ऐसा तो है नहीं कि आप 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। आप जानते हैं, हो सकता है कि वह फिर मुंबई इंडियंस या किसी और टीम में चले जाएं, लेकिन उन्होंने उन्हें मौका दिया है, और उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया है। मुझे पता है कि रॉयल्स के लिए शुरुआती कुछ सालों के लिए यह काफी अच्छा निवेश है, लेकिन मुझे लगता है, हां, उन्हें उसे अपने पास रखने के लिए थोड़ा और भुगतान करना होगा, जो कि सही भी है। ऐसे खिलाड़ी को आप अपने पास रखना चाहते हैं… वह आईपीएल में 20 साल तक खेल सकता है।”

FAQs

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में कितनी कीमत पर खरीदा था?
1.1 करोड़

यह भी पढ़ें: Virat Kohli का आतिशी अंदाज, कगिसो रबाडा के ओवर में जड़े लगातार 5 चौके; वीडियो वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!