Posted inIndian Premier League (IPL)

Lungi Ngidi की स्थिति गंभीर, अब पूरा IPL 2026 करेंगे मिस! देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचे DC ओनर्स

Lungi Ngidi's Condition Serious; Set to Miss Entire IPL 2026! DC Owners Arrive at Hospital to Provide Care.

Lungi Ngidi Injury Update: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी इंजर्ड हुए थे और वो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिस वजह से देखभाल के लिए डीसी के ऑनर भी वहां मौजूद हैं।

कैच पकड़ने की कोशिश में इंजर्ड हुए Lungi Ngidi

Lungi Ngidi injured while attempting to take a catch.
Lungi Ngidi injured while attempting to take a catch.

दरअसल, आईपीएल 2026 में बीते दिन दो मैच हुए और इसके पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स एक-दूसरे के आमने सामने थीं। इस दौरान दूसरी पारी में कैच पकड़ने की कोशिश में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पीछे के तरफ गिर गए। गिरते समय वो पूरा कण्ट्रोल खो बैठे, जिसका नतीजा ये हुआ की वो गिरे तब इंपैक्ट इतना जोर का था कि सर सीधे जमीन पर जा लड़ा और वो पीछे की तरफ पलट गए।

इससे उनके सर और गर्दन पर बहुत तगड़ा प्रभाव पड़ा और वो इसके तुरंत बाद अपनी गर्दन पकड़ कर जमीन पर ही लेते रहे। उनके चोटिल होने के बाद फिजियो बिना किसी देरी मैदान पर आए और उनकी स्थिति का जायजा लिया। फिर मैदान पर ही एंबुलेंस को बुलाया गया और उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: Harbhajan Singh के घर के बाहर विरोध, AAP कार्यकर्ताओं ने लिखा ‘गद्दार’, बढ़ाई गई सुरक्षा

सिर्फ 11 मिनट में अस्पताल पहुंचे लुंगी एनगिडी

मालूम हो कि लुंगी एनगिडी को मैक्स हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस ने तुरंत हर जगह कांटेक्ट करके ग्रीन कॉरिडोर बनाया, ताकि जल्द से जल्द वो अस्पताल पहुंच सकें और उनका इलाज शुरू हो सके। पुलिस ने सिर्फ 11 मिनट के अंदर-अंदर एनगिडी को अस्पताल पहुंचा दिया।

इसके बाद उनका इलाज चला और वो पहले से बेहतर स्थिति में पहुंचे। हालांकि अभी भी अस्पताल में ही हैं और उनसे मिलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के मालिक किरण कुमार ग्रांधी भी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचें किरण कुमार ग्रांधी

बता दें कि लुंगी एनगिडी के चोटिल होकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक किरण कुमार ग्रांधी अस्पताल पहुंचे और लूंगी से मुलाकात की। उनके इस जेस्चर को देख फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा सराहा और जल्द से जल्द लुंगी एनगिडी के ठीक होने की दुआ भी मांगी। अब देखना होगा कि लुंगी एनगिडी कब तक ठीक होकर अस्पताल से वापसी आएंगे।

कुछ ऐसा है Lungi Ngidi का प्रदर्शन

बता दें कि लुंगी एनगिडी की उम्र अभी 30 साल है और वो लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2026 में 7 मैचों की 6 पारियों में उन्होंने सात विकेट चटकाने का कारनामा किया। वहीं ओवरऑल आईपीएल में वो कुल 36 विकेट चटका चुके हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 227 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है और ओवरऑल अपने क्रिकेट करियर में वह 400 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं।

FAQs

लुंगी एनगिडी की उम्र क्या है?
30 साल
लुंगी एनगिडी को कैसे चोट लगी?
कैच करते समय

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi की चोट गंभीर, कंधों पर उठाकर ले गए साथी खिलाड़ी, जानें अब कितने मैचों से रहेंगे बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!