Vaibhav Sooryavanshi Injury: आईपीएल 2026 में बीते दिन हुए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 103 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। लेकिन इसके बाद फील्डिंग के दौरान वो इंजर्ड हो गए और इंजरी के चलते उन्हें आने वाले मुकाबले को मिस करना पड़ सकता है, जो कि उनके, उनके टीम और तमाम फैंस के लिए एक दुःख भरी खबर है।
इंजर्ड हुए Vaibhav Sooryavanshi

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को फील्डिंग करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। वो अन्य खिलाड़ियों के कंधे पर हाथ रखकर उनके सहारे मैदान से बाहर गए, जिसे देख फैंस काफी ज्यादा चिंतित हैं, क्योंकि उनका बाहर होना आईपीएल के लिए भी काफी बड़ा लॉस है।
🚨 BIG UPDATE ON VAIBHAV SURYAVANSHI INJURY 🚨
– Vaibhav Suryavanshi has suffered a hamstring injury. It cannot be determined right now how serious the injury is. Only after the scan tomorrow will it be clear how much damage has been done. pic.twitter.com/oHGgi35wLd
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 25, 2026
बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने दिया इंजरी पर उपडेट
आईपीएल के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी के इंजरी पर अपडेट देते हुए राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा की वैभव का इलाज कर दिया गया है और पहले से उनकी हालत काफी बेहतर है।
विक्रम राठौर ने बताया, “उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग में थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही थी, लेकिन अब वह ठीक लग रहे हैं। उनका इलाज कर दिया गया है, इसलिए अब वह बेहतर दिख रहे हैं। हमें एक-दो दिन में स्थिति का पता चल जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी गंभीर नहीं लग रहा है।”
यह भी पढ़ें: बिहारी बॉयज का चला जादू, वैभव का शतक-ईशान का अर्धशतक, RR vs SRH मैच में बने 25 से ज्यादा बड़े रिकार्ड्स
SRH के खिलाफ जड़ा दमदार आईपीएल शतक
15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक शतक जड़ा था और अब आईपीएल 2026 में एसआरएच के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा शतक जड़ दिया है। SRH के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए उन्होंने 37 गेंद में 103 रन की पारी खेली।
उनके बल्ले से पांच चौके जबकि 12 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 36 गेंद में शतक पूरा कर दिया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। वहीं ओवरऑल यह तीसरा सबसे तेज शतक था।
28 अप्रैल को राजस्थान को खेलना है अगला मैच
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलते नजर आएगी। यह मैच पंजाब में खेला जाएगा और इस मैच में वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इसका पता मैच डे के दिन ही चल सकेगा।
लेकिन उनकी इंजरी को ध्यान में रखते हुए और उन्हें रेस्ट दिया जा सकता है। बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 में अब तक 357 रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं ओवरऑल आईपीएल में उन्होंने 609 रन बना लिए हैं।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल कितने रन बनाए हैं?
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल कितने शतक जड़े हैं?
यह भी पढ़ें: DC vs RCB: कब, कहां और कैसे देखें मैच? पूरी स्ट्रीमिंग जानकारी एक क्लिक में