Posted inIndian Premier League (IPL)

MI vs PBKS से पहले बड़ा अपडेट! Rohit Sharma खेलेंगे या रहेंगे OUT? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Major Update Ahead of MI vs PBKS! Will Rohit Sharma Play or Sit Out? Big Revelation in Report

Rohit Sharma, Injury Update: आईपीएल 2026 में कल 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है। पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन अब तक यह भी मैच नहीं हारी है और वो कोशिश करेगी कि अपने न हारने के इस अभियान को जारी रखें।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस लगातार स्ट्रगल कर रही है। ऐसे में वो भी कोशिश करेगी कि कमबैक करें। लेकिन इसका कम बैक हो पाएगा या नहीं उसकी कोई भी गारंटी नहीं है, क्योंकि इस टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। इस टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा इंजरी की वजह से मुकाबला मिस कर सकते हैं।

हिटमैन Rohit Sharma की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Major Update on 'Hitman' Rohit Sharma's Fitness
Major Update on ‘Hitman’ Rohit Sharma’s Fitness

मुंबई इंडियंस के मैनेजमेन्ट ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा है कि पीजिओ रोहित शर्मा की इंजरी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वह किसी भी तरीके का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।

उन्होंने बताया कि अगर रोहित थोड़े से भी ठीक रहे और अगर वो खेल सकते हैं तो उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी के लिए बुलाया जा सकता है, जिस तरह वह लास्ट ईयर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में टीम के लिए वह काफी फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। हालांकि 99% यही आसार है कि रोहित शर्मा मैच मिस करेंगे।

आरसीबी के खिलाफ हुई थी हैमस्ट्रिंग इंजरी

मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ 19 रन बनाकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। उनके विकेट के चलते आरसीबी को जीत दर्ज करने में काफी आसानी हुई थी और अगले मुकाबले में पंजाब किंग्स भी उनकी गैर मौजूदगी में एक अच्छा जीत दर्ज कर सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 1 रन बनाने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी से 45 लाख रूपये ले रहा ये खिलाड़ी, टीम को कर दिया बर्बाद

आईपीएल 2026 में रहा है दमदार प्रदर्शन

हिटमैन रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में अब तक चार मैचों की चार पारियों में कुल 137 रन बना चुके हैं। 78 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा है। हिटमैन का औसत 45.66 जबकि स्ट्राइक रेट 165.06 का रहा है। अगर आरसीबी के खिलाफ वो आउट नहीं हुए होते तो शायद और बना लेते।

अब देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वह वापसी कब करेंगे। लेकिन अभी की मौजूदा स्थिति देखकर ऐसा ही लग रहा है कि उन्हें वापसी में समय लग सकता है और अगर ऐसा हुआ तो टीम के लिए यह काफी बुरी खबर है।

FAQs

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में अब तक कितने रन बनाए हैं?
137 रन
रोहित शर्मा की उम्र क्या है?
37 साल

यह भी पढ़ें: SRH में बड़ा बदलाव! Brydon Carse टुर्नामेंट से OUT, रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी की एंट्री

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!