Posted inIndian Premier League (IPL)

MI vs PBKS मैच प्रीव्यू: कौन करेगा कब्जा? जानें हेड टू हेड, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, मौसम तक की पूरी जानकारी

MI vs PBKS Match Preview: Who Will Take the Win? Get Complete Details—Head-to-Head, Playing XI, Pitch Report, and Weather Forecast.

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 24 में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस बीते सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स से भिड़ने जा रही है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। तो आइए इस मैच की प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और अन्य सभी चीजों पर बारीकी से बात कर लेते हैं।

MI vs PBKS Match Preview

2026 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ एक में जीत मिली है। जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है और वो दो अंक के साथ इस समय अंक तालिका में नवें पायदान पर है।

जबकि पंजाब किंग्स ने चार में से 3 मैच जीत कर और एक मैच बारिश के वजह से गंवाकर 7 अंक हासिल कर रखा है और वो दूसरे पायदान पर है। अब दोनों टीमें अपने अगले मैच में एक दूसरे को हराकर जीत दर्ज करने की कोशिश करते दिखाई देंगी। इस दौरान एक कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है। चूंकि दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े भी काफी दमदार हैं।

MI vs PBKS मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग

MI vs PBKS Match Details and Live Streaming
MI vs PBKS Match Details and Live Streaming
  • मैच: MI vs PBKS
  • मैच नंबर: 24
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख: 16 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

MI vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 34
  • MI: 17 जीत
  • PBKS: 17 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

MI vs PBKS मैच पिच रिपोर्ट

MI-PBKS का यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और यहां की पिच काफी ज्यादा बैटिंग फ्रेंडली है। 2026 सीजन में इस मैदान पर अच्छे रन बन रहे रहे हैं। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफिट होने की वजह से रन बनाने में आसानी देखने को मिल रही है। इस मैदान का औसत फर्स्ट इनिंग स्कोर 170 से 190 के बीच में रहा है और टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए BCCI ने चुन लिया भारत का हेड कोच, वर्ल्ड कप विजेता को सौंपी जिम्मेदारी

MI vs PBKS मैच वेदर रिपोर्ट

वेदर रिपोर्ट की बात करें तो मौसम एकदम साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम 24 से 26 के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है, एकदम साफ मौसम रहने वाला है और मस्त मुकाबला देखने मिलेगा।

लेकिन उमस काफी ज्यादा रहेगी और ह्यूमिडिटी की वजह से खिलाड़ियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिस तरह से बीते मैच में खिलाड़ियों को क्रैंप्स आ रहे थे। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही हमें देखने मिल सकता है।

MI vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, रॉबिन मिंज, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार और मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

पंजाब किंग्स का स्क्वाड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य,अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश और विशाल निषाद।

MI vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।

(इम्पैक्ट प्लेयर: राज बावा)

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य,अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

(इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा)

MI vs PBKS मैच विनर

PBKS

FAQs

MI vs PBKS मैच कब होगा?
16 अप्रैल, 2026 (गुरुवार)
MI vs PBKS मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया के नए कप्तान का नाम हुआ फिक्स, अक्षर-संजू-हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को कमान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!