3 चौंकाने वाली चीजें जो CM Punk के द्वारा WWE Draft 2024 में की जा सकती हैं 1

CM Punk: WWE Draft 2024 का यह 18वां एडिशन होगा, जोकि दो नाईट्स में आयोजित किया जा रहा हैं। आपको बता दें कि ट्रिपल एच (Triple H) के नेतृत्व में नए एरा का यह पहला ड्राफ्ट होने वाला हैं जोकि जबरदस्त होने की उम्मीद की जा रही हैं। WWE ने Draft 2024 की हाइप को दोगुना करने के लिए “द बेस्ट इन द वर्ल्ड” CM Punk को पहले से ही टीज कर दिया हैं। पूर्व WWE चैंपियन की उपस्थिति दोनों ही नाईट्स में देखने को मिलेंगी। इस इवेंट में सीएम पंक की क्या भूमिका होंगी, जिसको लेकर दर्शकों के मन में कई प्रकार के प्रश्न चल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चौंकाने वाली चीजें बतांएगे जोकि पंक ड्राफ्ट 2024 में करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़े: न द रॉक, न सोलो सिकोआ, न टामा टोंगा बल्कि ये 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स रोमन रेंस की वापसी पर देंगे उनका साथ

Advertisment
Advertisment

ये हैं वो 3 चौंकाने वाली चीजें जो WWE Draft 2024 में सीएम पंक करते हुए दिखाई दे सकते हैं

#3) सीएम पंक कमेंट्री करते हुए नजर आ सकते हैं

WWE WrestleMania XL में सीएम पंक ने कमेंट्री करते हुए दर्शकों का भरपूर अंदाज में मनोरंजन किया था। साथ ही ड्रू मैकइंटायर के टाइटल गंवाने का सबसे बड़ा कारण बने थे। इस वजह से ड्राफ्ट 2024 में सीएम पंक कमेंट्री की भूमिका में दिखाई देंगे। वो माइकल कॉल और पैट मैकेफी को ज्वाइन करते हुए SmackDown और Raw में चार चांद लाएंगे।

#2) Draft पिक्स को लेकर ऐलान करते हुए दिखाई दे सकते हैं

CM Punk ने डब्लूडब्लूई में लगभग 10 वर्षों के बाद वापसी करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने बड़ी-बड़ी प्रोफेशनल रेसलिंग कंपनियों में काम किया हैं। वापसी के बाद पंक को Raw के द्वारा साईन किया गया था। वो ड्राफ्ट 2024 में एडम पियर्स के साथ महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वो NXT से सुपरस्टार्स को पिक करने में काफी ज्यादा सहायता करेंगे क्योंकि वो NXT के प्रतिभाशाली रेसलर्स को अच्छे से जानते हैं।

#1) WWE Draft 2024 को होस्ट कर सकते हैं

WWE Draft 2024 में सीएम पंक स्पेशल गेस्ट के रूप में उपस्थिति देंगे। वो ड्राफ्ट इवेंट में महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए नजर आ सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि पंक ड्राफ्ट को होस्ट कर सकते हैं, जोकि दर्शकों का भरपूर अंदाज में मनोरंजन करेगा।

Advertisment
Advertisment

आप सभी दर्शकों को क्या लगता है कि डब्लूडब्लूई ड्राफ्ट 2024 में पूर्व चैंपियन सीएम पंक की भूमिका क्या होंगी। कमेंट करते हुए अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: मैच कार्ड और दो दिनों के तगड़े एक्शन को भारत में कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं? जानिए महत्वपूर्ण डिटेल्स