न द रॉक, न सोलो सिकोआ, न टामा टोंगा बल्कि ये 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स रोमन रेंस की वापसी पर देंगे उनका साथ 1

Roman Reigns: WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत करते हुए नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने थे। मेनिया 40 के बाद से पूर्व WWE चैंपियन इन-रिंग एक्शन से दूर हैं और कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि वो नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उनकी समरस्लैम 2024 से पहले वापसी की उम्मीद की जा रही हैं। इस आर्टिकल में हम न द रॉक, न सोलो सिकोआ, न टामा टोंगा बल्कि ये 3 दिग्गज सुपरस्टार्स उनका साथ देंगे।

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: मैच कार्ड और दो दिनों के तगड़े एक्शन को भारत में कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं? जानिए महत्वपूर्ण डिटेल्स

Advertisment
Advertisment

ये हैं वो 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस के साथ आएंगे

#) टैग टीम चैंपियन जिमी उसो

मेनिया 40 के बाद SmackDown एपिसोड में द ब्लडलाइन ने अचानक से जिमी उसो पर अटैक कर दिया था और उनको गंभीर चोट आ चुकी हैं। वो कुछ समय तक इन-रिंग एक्शन में नहीं नज़र आएंगे। हालांकि, रोमन रेंस की वापसी पर जिमी उसो उनको ज्वाइन कर सकते हैं और नए ब्लडलाइन से बदला ले सकते हैं जोकि दर्शकों को बेबीफेस के रूप में काफी ज्यादा प्रभावित करेगा।

#) पूर्व ब्लडलाइन सदस्य जे उसे

WWE में जे उसो ने करीबन एक साल पहले द ब्लडलाइन का साथ छोड़ दिया था। वो अकेले मेन रोस्टर में लोकप्रिय दिग्गजों का सामना कर रहे हैं और बतौर सोलो के रूप में बेहतरीन काम कर रहे हैं। वो बैकलैश 2024 में डेमियन प्रीस्ट का सामना करेंगे। रोमन रेंस की वापसी पर जे उसो ज्वाइन कर सकते हैं, जिससे दर्शकों को यह केमेस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आएंगी।

#) मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन

WWE WrestleMania में सैमी जेन ने गुंथर के 666 दिनों के टाइटल रन का अंत करते हुए नए आईसी चैंपियन बने थे। उन्होंने चैंपियन बनने के बाद चेड गेबल को हजारों लोगों के सामने धराशाई करते हुए सफलतापूर्वक टाइटल को रिटेन किया था। ड्राफ्ट 2024 में सैमी जेन और ब्रॉन्सन रीड मैच होने की संभावना हैं। हालांकि, सैमी जेन पूर्व ब्लडलाइन सदस्य रह चुके हैं। इस वजह से रोमन रेंस की वापसी पर सैमी साथ में नजर आ सकते हैं जोकि बेबीफेस के रूप में काम करेंगे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: नियमों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, Raw SmackDown और NXT के ये सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा