2024 में WWE के द्वारा अचानक निकाले गए सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नजर, इंडस शेर का नाम भी है शामिल 1

WWE: प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE का शुरआत से ही दबदबा देखने को मिला हैं। इस कंपनी में दुनिया के सभी प्रोफेशनल रेसलर्स के द्वारा काम करने का सपना होता है। डब्लूडब्लूई के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सुपरस्टार्स को साईन किया जाता हैं। हर साल कंपनी के द्वारा सुपरस्टार्स को रिलीज किए जाने का सिलसिला देखने को मिलता हैं लेकिन WWE ने हाल ही में अचानक से दिग्गजों को रिलीज करके चौंकाने वाला फैलसा लिया।

आपको बता दें कि WWE Draft इवेंट के कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने प्रतिभाशाली रेसलर्स को रिलीज करते हुए बड़ा झटका दिया। रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की लिस्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें भारत का लोकप्रिय फैक्शन इंडस शेर का नाम भी दर्ज हैं। इस आर्टिकल में हम 2024 में अचानक निकाले गए सुपरस्टार्स की लिस्ट को लेकर बात करेंगे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: नियमों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, Raw SmackDown और NXT के ये सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा

WWE 2024 में रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नजर

WWE ने 2024 में कुल 7 सुपरस्टार्स को रिलीज किया हैं। यहां पर कंपनी के द्वारा रिलीज किए गए सुपरस्टार्स के नाम मौजूद हैं:

  • जिंदर महल
  • जियोन क्वीन
  • जाया ली
  • सांगा
  • वीर महान
  • वॉन वाग्नेर
  • कैमरन ग्रिम्स

WWE ने 19 अप्रैल 2024 को जिंदर महल, इंडस शेर (वीर महान और सांगा), जाया ली और जियोन क्वीन को एक साथ निकालकर सदमे की खबर दी थी। वहीं, 22 अप्रैल 2024 को वॉन वाग्नेर और 23 अप्रैल 2024 कैमरन ग्रिम्स को रिलीज किया था। ऐसा लग रहा है कि कंपनी के द्वारा रिलीज किए जाने का सिलसिला चलते रहेगा।

Advertisment
Advertisment

बता दें, WWE के द्वारा रिलीज किए जाने के बाद जिंदर महल, वीर महान और अन्य सुपरस्टार्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर (मौजूदा X) अकाउंट्स के जरिए कन्फर्म किया था। साथ ही रिलीज किए जाने को लेकर अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया था। इन सुपरस्टार्स को रिलीज किए जाने के बाद द रॉक, ड्रू मैकइंटायर और अन्य दिग्गज सुपरस्टार्स ने दिल छू लेने वाले संदेश दिए थे।

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: मैच कार्ड और दो दिनों के तगड़े एक्शन को भारत में कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं? जानिए महत्वपूर्ण डिटेल्स