WWE WrestleMania XL में कदम रखते ही ये दो दिग्गज सुपरस्टार प्राप्त करेंगे नई उपलब्धि, 11 साल के बाद दोस्ती बदलेंगी दुश्मनी में 1

WrestleMania XL: WWE का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania XL काफी नजदीक है। इस मेन इवेंट को लेकर दर्शकों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वक्त मैनेजमेंट टीम के द्वारा आधिकारिक रूप से 10 मुकाबलों का ऐलान किया गया है और कंपनी के लेटेस्ट फॉर्मेट अनुसार दोनों नाईट्स में कुल मिलाकर 7-7 मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। आगामी शोज के अनुसार 4 मुकाबलों का ऐलान बाकी है। इसी बीच दो दिग्गज सुपरस्टार्स को लेकर शानदार खबर सामने आई हैं कि वो रेसलमेनिया 40 में कदम करते ही नई उपलब्धि प्राप्त कर लेंगे।

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania XL: भारत में किस दिन और कितने बजे लाइव सभी मुकाबलों का आनंद उठा पाएंगे, जानिए महत्वपूर्ण जानकारी

Advertisment
Advertisment

आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से रोमन रेंस, द रॉक और कोडी रोड्स एवं सैथ रॉलिंस के बीच में भयंकर दुश्मनी देखने को मिल रही हैं। रेसलमेनिया की नाईट 1 में इन टॉप सुपरस्टार्स के बीच टैग टीम मैच का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस कदम रखते ही नई उपलब्धियां प्राप्त कर लेंगे। हमें अच्छे से जानकारी है कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। इन दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स ने द शील्ड फैक्शन में एक साथ काम किया था लेकिन खुद की अलग पहचान बनाने के लिए यह दोनों ही रेसलर्स अलग हो गए थे।

WWE WrestleMania XL में कदम रखते ही ये दो दिग्गज सुपरस्टार प्राप्त करेंगे नई उपलब्धि, 11 साल के बाद दोस्ती बदलेंगी दुश्मनी में 2

WWE WrestleMania XL की नाईट 1 में यह दोनों दिग्गज सुपरस्टार एक-दूसरे के साथ चौथी बार रिंग में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि रेसलमेनिया 29 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस द शील्ड के साथ दिखाई दिए थे। रेसलमेनिया 30 में यह दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स दूसरी बार द शील्ड के साथ दिखाई दिए थे। इसके अलावा रेसलमेनिया 31 में रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर के बीच सिंगल्स मैच आयोजन किया गया था और सैथ रॉलिंस ने सही समय पर एंट्री करते हुए अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकैश को कैश-इन किया था। सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को द स्टॉम्प देते हुए पिन के जरिए जीत दर्ज की थी और नए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे।

अब रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस चौथी WrestleMania XL की नाईट 1 में टैग टीम मैच के दौरान आमने-सामने नजर आएंगे। यह दोनों सुपरस्टार्स के लिए नया कीर्तिमान होने वाला है, जब वो चौथी बार रिंग शेयर कर रहे होंगे। हालांकि, 11 साल पहले दोनों रेसलर्स के बीच दोस्त थी और यह अब दुश्मनी में बदल गई हैं। इस वजह से रेसलमेनिया 40 को देखना दिलचस्प होगा।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: अगर WWE WrestleMania XL की नाईट 1 में रोमन रेंस और द रॉक टैग टीम मैच में जीत दर्ज करते हैं तो ये 3 शर्तें हो सकती है लागु