WWE में रोमन रेंस की वापसी पर इस रेसलर की हालत होंगी खराब, 10 साल पहले मिले धोखे का बुरी तरह होगा अंत 1

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत WrestleMania 40 में हुआ। आपको बता दें कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने WWE में अपना डेब्यू 9 सितंबर 2010 को किया था। उन्होंने द शील्ड के साथ रहकर मेन रोस्टर में बेहतरीन काम किया था और तगड़े फैक्शन की हालत खराब की थी।

गैरतलब है कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का जबरदस्त इतिहास रहा है। उन्होंने द शील्ड में रहकर बेहतरीन काम किया था और WWE में टैग टीम चैंपियन भी बने थे। हालांकि, सैथ रॉलिंस ने कुछ वजहों से रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज को धोखा दे दिया था और फिर यह फैक्शन अलग हो गया था।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: ये हैं वो 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो शेमस के प्रतिद्वंदी बन सकते हैं, नंबर-2 के फिनिशर मूव से बर्बाद हो सकता है करियर

हमें अच्छे से जानकारी है कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच कई धमाकेदार मुकाबलों का आयोजन हो चुका हैं, जिसमें चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं। इन दोनों दिग्गजों की दुश्मनी दर्शकों को काफी प्रभावित करते आई हैं। हालिया में हुए WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन के अंत होने का सबसे बड़ा कारण सैथ रॉलिंस को ठहराया जा रहा है क्योंकि नाईट 2 में द रॉक की एंट्री के बाद सैथ रॉलिंस ने द शील्ड के थीम सॉन्ग पर दखलअंदजी की थी। उसी वजह से रोमन रेंस का मोमेंट पूरी तरह टूट गया था। उनके हाथों में चेयर थी। अगर वो चाहते तो अपने प्रतिद्वंदी कोडी रोड्स को पीटकर चैंपियनशिप रिटेन कर सकते थे लेकिन उन्होंने 10 साल पहले मिले धोखे से बदला लेना चाहा, जोकि उनकी बादशाहत को खत्म करने का कारण बना।

10 साल पहले सैथ रॉलिंस ने WWE दिग्गज रोमन रेंस को दिया था धोखा

10 साल पहले सैथ रॉलिंस ने WWE दिग्गज रोमन रेंस को दिया था धोखा
10 साल पहले सैथ रॉलिंस ने WWE दिग्गज रोमन रेंस को दिया था धोखा

WWE में द शील्ड फैक्शन ने मेन रोस्टर में तबाही मचाई थी लेकिन कुछ विवादों की वजह से सैथ रॉलिंस ने रिंग के बीच मौजूद रोमन रेंस को धोखा देकर चेयर पीटा था। उसी प्रकार मेनिया 40 में रोमन रेंस के हाथों में स्टील चेयर थी और उन्होंने सैथ रॉलिंस से बदला लेने का प्रयास किया। फ़िलहाल रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों ही ब्रेक पर हैं। इन दोनों दिग्गजों की वापसी होंगी, तो रोमन रेंस 10 वर्षों पहले मिले धोखे का बुरी तरह अंत करने वाले हैं क्योंकि हमें अच्छे से जानकारी है कि ट्राइबल चीफ के नियम और कानून किस तरह से काम करते हैं।

यह भी पढ़े: WWE Raw: 3 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw में देखने को मिल सकती हैं  

Advertisment
Advertisment