अनोआ'ई परिवार के बीच हुआ जंग का ऐलान, रोमन रेंस और द रॉक ने बनाई अलग-अलग टीम 1

Anoa’i: WWE या प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में अनोआ’ई परिवार (Anoa’i Family) का शुरुआत से ही दबदबा रहा हैं। इस फैमली से WWE के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स आते हैं, जिसमें रिकिशी, द रॉक, रोमन रेस, द उसोज़, जैकब फाटू और टामा टोंगा की तरह कई नाम सुमार हैं। इन सभी दिग्गज सुपरस्टार्स ने रेसलिंग की दुनिया में महान उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

आपको बता दें कि WWE WrestleMania 40 में द रॉक और रोमन रेंस की वजह से कंपनी को कई गुना फायदा हुआ। इन दिग्गज सुपरस्टार्स की अपीयरेंस की वजह से कंपनी के शोज पूरी तरह सोल्ड आउट (बुक) रहें। WWE की TRP लगातार ऊंचाइयों पर जा रही हैं, जिसका श्रेय द रॉक को जाता है। मेनिया 40 के बाद द रॉक की रेड ब्रांड में अपीयरेंस देखने को मिली हैं और उन्होंने खुलासा किया था कि वो ब्रेक पर जा रहे हैं। हालांकि, वो बहुत जल्द रिंग में वापसी करेंगे लेकिन पूर्व WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की वापसी को लेकर फ़िलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE में रोमन रेंस की वापसी पर इस रेसलर की हालत होंगी खराब, 10 साल पहले मिले धोखे का बुरी तरह होगा अंत

बीते WWE SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन की कमान सोलो सिकोआ के हाथों में दिखाई दे रही थी और रिपोट्स में खुलासा हुआ है कि आने वाले समय में ट्राइबल चीफ की जगह सोलो सिकोआ को मिलने वाली हैं। आपको बता दें कि ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ, जिमी उसो और पॉल हेमन दिखाई दिए थे। इसी बीच अचानक से NJPW स्टार टामा टोंगा ने डेब्यू करते हुए जिमी उसो की हालत खराब की थी, जिसे देखकर रोमन रेंस के मैनेजर पॉल हेमन भी आश्चर्यकचकित हो गए थे। बैकस्टेज मेडिकल रूम के बाहर पॉल को टामा टोंगा ने कहा था कि ट्राइबल चीफ ने आदेश दिए थे।

यहां पर वीडियो देख सकते हैं:

आपको बता दें कि WWE में लंबे समय से पॉल हेमन रोमन रेंस के वॉइसमेन के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें रोमन रेंस के हर एक प्लान या आदेश को लेकर जानकारी होती हैं और ऐसे में टामा टोंगा का कहना एक टर्निंग मोमेंट देखने को मिल रहा है। ऐसे में रिपोर्ट्स में खुलासा हो रहा है कि अनोआ’ई परिवार आने वाले समय में दो हिस्सों में नजर आएंगी। एक तरफ रोमन रेंस की टीम हो सकती हैं और दूसरी तरफ द रॉक की टीम नजर आएंगी।

Advertisment
Advertisment

WWE में रोमन रेंस की टीम बेबी फेस सुपरस्टार्स की तरह काम करने वाली हैं। इस टीम के अंदर रोमन रेंस, जिमी उसो, जे उसो, सैमी जेन और पॉल हेमन के होने की संभावना हैं। वहीं, द रॉक के साथ जैकब फाटू, टामा टोंगा और सोलो सिकोआ नजर आ सकते हैं। यह टीम हील टर्न के रूप में नजर आएंगी। इस चीज को लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़े: WWE Raw, 15 अप्रैल 2024 प्रिव्यू: सभी मैचकार्ड, महत्वपूर्ण खबर और भारतीय समयानुसार लाइव कहाँ देखें?