Riyan Parag : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले ने जहां रोमांचक क्रिकेट पेश किया, वहीं एक विवाद ने भी सुर्खियां बटोर लीं। मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) का ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए कथित वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस घटना ने न केवल खिलाड़ियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए, बल्कि भारत में ई-सिगरेट पर लगे प्रतिबंध को भी फिर से चर्चा में ला दिया है।
Riyan Parag का ई-सिगरेट विवाद और सामने आए तथ्य
मैच के दौरान कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में रियान पराग (Riyan Parag) को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए देखा गया। उनके आसपास टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे, जिससे यह मामला और भी ज्यादा चर्चा में आ गया। हालांकि वीडियो में साफ तौर पर किसी ब्रांड की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे एल्फबार जैसे लोकप्रिय वेप ब्रांड से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ इसे पेशेवर आचरण के खिलाफ बताया है।
Nahh man , Riyan parag captured Vaping on live television In dressing room
He is idolising Dhoni too much😭🙏 pic.twitter.com/4cWZUGH9QY— ` (@McgMadMan) April 28, 2026
भारत में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का कारण
भारत सरकार ने वर्ष 2019 में ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया था, जिसे इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत लागू किया गया। इस कानून के पीछे मुख्य उद्देश्य युवाओं को निकोटीन की लत से बचाना और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करना था। शोधों में पाया गया कि ई-सिगरेट को अक्सर सुरक्षित विकल्प के रूप में पेश किया जाता है, लेकिन यह भी नशे की आदत को बढ़ावा देती है और लंबे समय में स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।
कीमत और उपलब्धता को लेकर चर्चा
जिस वेप डिवाइस का उपयोग करने का दावा किया जा रहा है, उसकी कीमत आमतौर पर 2 से 3 हजार रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि भारत में इसके निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक है, फिर भी यह उत्पाद अवैध रूप से ऑनलाइन या ग्रे मार्केट के जरिए उपलब्ध हो जाते हैं। यही वजह है कि ऐसे मामलों में न केवल उपयोगकर्ता बल्कि सप्लाई चेन पर भी सवाल उठते हैं।
खेल जगत में पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
यह पहली बार नहीं है जब क्रिकेट से जुड़े किसी खिलाड़ी का नाम वेपिंग विवाद में आया हो। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ आरोन फिंच का भी ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जब आईपीएल का आयोजन यूएई में हुआ था। उस समय इस पर कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई थी, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या इस बार क्रिकेट प्रशासन कोई सख्त कदम उठाएगा या फिर यह मामला भी बिना परिणाम के शांत हो जाएगा।
ये भी पढ़े : GT Playing XI: RCB के खिलाफ गुजरात की इलेवन फिक्स! इन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेल रहे कप्तान गिल