Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब को पहली हार से लगा झटका, राजस्थान की बड़ी छलांग

PBKS vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points टेबल, पंजाब को पहली हार से लगा झटका, राजस्थान की बड़ी छलांग

IPL 2026 Points Table After PBKS vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 40वें मैच में पंजाब किंग्स का विजयरथ थम गया और उसे सीजन की अपनी पहली शिकस्त झेलनी पड़ी। मुल्लांपुर में हुए मैच में पंजाब ने बड़ा स्कोर तो बनाया लेकिन फिर गेंदबाजों ने लुटिया डुबो दी और राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से जीत हासिल हुई। 223 के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने टॉप 4 के विकेट गंवा दिए थे लेकिन फिर डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे की जोड़ी ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 19.2 ओवर में 228/4 का स्कोर बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

प्लेऑफ में सबसे पहले जगह बनाने का ख्वाब सजा रही पंजाब किंग्स को हार से IPL 2026 Points Table में खास नुकसान नहीं हुआ लेकिन उसके पास जो दूसरी टीमों की तुलना में जो बढ़त थी, वो अब थोड़ी कम हो गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स जीत के साथ टॉप 3 में जगह बना ली है।

हार के बावजूद IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स पहले स्थान पर कायम

PBKS vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब को पहली हार से लगा झटका, राजस्थान की बड़ी छलांग

पंजाब किंग्स ने अभी तक जिस तरह का प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की उम्मीद की जा रही थी लेकिन रोमांचक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले से पहले IPL 2026 Points Table में पंजाब की टीम 13 अंक के साथ पहले स्थान पर थी और अभी भी इतने ही पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। हालांकि, इस मैच में जीत मिलती तो फिर प्लेऑफ में लगभग उसकी जगह पक्की हो जाती और फिर अगले मैच में जीत स्पॉट कन्फर्म हो जाता।

हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और पंजाब को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर मौजूद पंजाब के अब 8 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और उसका NRR +1.043 का है।

पंजाब को हराने का राजस्थान को IPL 2026 Points Table में मिला फायदा

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर शानदार जीत हासिल की और IPL 2026 Points Table में एक स्थान के फायदे से तीसरी पोजीशन हासिल की। आरआर के ऊपर आने से सनराइजर्स हैदराबाद को झटका लगा है और हैदराबाद की टीम तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है।

PBKS vs RR मैच से राजस्थान और हैदराबाद के 10-10 अंक थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण IPL 2026 Points Table में पैट कमिंग्स की कप्तानी वाली टीम तीसरे और रियान पराग की टीम चौथे स्थान पर थी। लेकिन अब पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद राजस्थान के 12 अंक हो गए हैं। इसी वजह से एक स्थान की छलांग लगाई है।

इसके अलावा IPL 2026 Points Table में अन्य कोई भी बदलाव नहीं हुआ है लेकिन मैच दर मैच अब प्लेऑफ की रेस रोचक होती जा रही है।

PBKS vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 8 6 0 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 6 2 0 12 1+.919
3 राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 +0.617
4 सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 0 10 +0.815
5 गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
7 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.060
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 6 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

PBKS vs RR मैच का ऐसा रहा हाल

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद, पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222/4 का स्कोर बनाया। पंजाब को इस बड़े स्कोर तक ले जाने में मार्कस स्टोइनिस का बहुत ही अहम योगदान रहा, जिन्होंने 62 रनों की नाबाद पारी खेली और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने भी 51 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन फिर इन दोनों के बाद, ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग का विकेट गिरने से दबाव बढ़ा लेकिन डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने 77 रनों की अविजित साझेदार करते हुए अंतिम ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी। फरेरा ने 52* और शुभम ने 31* रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

FAQs

IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद पंजाब किंग्स किस स्थान पर है?
पहले स्थान

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR मैच में बने 18 धमाकेदार Records, पंजाब ने बेंगलुरु को अनचाही लिस्ट में पछाड़ा; अर्शदीप ने तोड़ा अपना ही शर्मनाक रिकॉर्ड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!