PBKS vs RR: मुल्लनपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी और उसका सीजन में लगातार जीत दर्ज करने का सिलसिला समाप्त हो गया। पंजाब ने पहले खेलते हुए 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए लेकिन फिर गेंदबाज टारगेट को बचाने में नाकाम रहे और 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाते हुए राजस्थान ने धमाकेदार जीत दर्ज की।
PBKS vs RR मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बनाए, जिन्होंने 22 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 59 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डोनोवन फरेरा ने 26 गेंदों में नाबाद रहकर 52 रन बनाए और अपनी टीम की जीत के हीरो बने। उनके अलावा शुभम दुबे ने भी 12 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली।
दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिला और कई जबरदस्त रिकॉर्ड भी बने। इसी को ध्यान में रखते हुए PBKS vs RR मैच में बने 18 रिकॉर्ड का जिक्र हम लेख में करने जा रहे हैं।
PBKS vs RR मैच में बने 18 रिकॉर्ड पर एक नजर

1. PBKS vs RR मैच लॉकी फर्ग्यूसन के IPL करियर का 50वां मैच रहा।
2. आईपीएल 2026 में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सर्वाधिक विकेट
- 9 – जोफ्रा आर्चर (इकॉनमी RATE: 8.16)*
- 9 – कगिसो रबाडा (इकॉनमी रेट: 9.36)
- 7- भुवनेश्वर कुमार (इकॉनमी रेट: 7.31)
- 6 – मोहम्मद शमी (इकॉनमी रेट: 6.89)
3. आईपीएल में RR के खिलाफ PBKS के पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर
- 77/1, मोहाली, 2011
- 76/1, मोहाली, 2010
- 65/1, मुल्लनपुर, 2026*
- 63/0, गुवाहाटी, 2023
4. आईपीएल में पीबीकेएस के लिए सबसे अधिक 50 + स्कोर
- 25 – केएल राहुल
- 21 – शॉन मार्श
- 12 – प्रभसिमरन सिंह*
- 11 – क्रिस गेल
5. टी20 में नांद्रे बर्गर के सबसे महंगे स्पेल
- 1/59 – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लनपुर, 2026*
- 2/53 – जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स बनाम एमआई केप टाउन, जोहान्सबर्ग, 2024
- 0/53 – जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स बनाम एमआई केप टाउन, जोहान्सबर्ग, 2026
6. PBKS vs RR मैच में पंजाब की पारी में जोफ्रा आर्चर ने 40 रन दिए, जो इस IPL सीजन उनके द्वारा किसी एक पारी में सर्वाधिक हैं।
7. आईपीएल में RR के खिलाफ PBKS के लिए सर्वोच्च पारी स्कोर
- 223/2, शारजाह, 2020
- 222/4, मुल्लनपुर, 2026*
- 221/3, मोहाली, 2008
- 221/6, मुंबई (वानखेड़े), 2021
- 219/5, जयपुर, 2025
8. राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में सबसे महंगे स्पेल:
- जोफ्रा आर्चर द्वारा 0/74 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
- युजवेंद्र चहल द्वारा 0/62 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024
- अंकित राजपूत द्वारा 0/60 बनाम मुंबई इंडियंस, अबू धाबी, 2020
- नंद्रे बर्गर द्वारा 1/59 बनाम पीबीकेएस, मुल्लनपुर, 2026*
- सिद्धार्थ त्रिवेदी द्वारा 0/59 बनाम KXIP, मोहाली, 2021
9. आईपीएल में किसी टीम द्वारा सबसे अधिक 200+ के स्कोर
- 39 – चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 37* – पंजाब किंग्स
- 33 – मुंबई इंडियंस
- 32 – सनराइजर्स हैदराबाद
- 30 – कोलकाता नाइट राइडर्स
10. आईपीएल में पीबीकेएस के खिलाफ पावरप्ले (1-6 ओवर) में आरआर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 84/1 है, इससे पहले पिछले सीजन में जयपुर में 89/1 का स्कोर बनाया था।
11. आईपीएल में आरआर के लिए सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
- 25 – जोस बटलर
- 25 – संजू सैमसन
- 20 – यशस्वी जायसवाल*
- 19 – अजिंक्य रहाणे
- 16 – शेन वॉटसन
12. आईपीएल 2026 में पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा बार 100+ का स्कोर बनाने वाली टीमें
- 6 – पीबीकेएस
- 5 – एसआरएच
- 5 – सीएसके
- 5 – आरआर
13. आईपीएल में आरआर द्वारा 200+ के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा
- 224 बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
- 224 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
- 223 बनाम पीबीकेएस, मुल्लनपुर, 2026*
- 215 बनाम डेक्कन, हैदराबाद, 2008
- 210 बनाम जीटी, जयपुर, 2025
- 202 बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026
14. आईपीएल में मुल्लनपुर में सबसे सफल रन चेज़
228/4 बनाम पीबीकेएस, 2026 (लक्ष्य – 224)*
223/4 बनाम पीबीकेएस, 2026 (लक्ष्य – 220)
177/6 बनाम डीसी, 2024 (लक्ष्य – 175)
15. आईपीएल में 200+ के लक्ष्य का सबसे अधिक बार सफलतापूर्वक पीछा करने वाली टीमें
10 – पीबीकेएस
6 – एमआई
6 – आरआर*
5 – एसआरएच
5 – आरसीबी
16. आईपीएल में 200+ के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे अधिक हार
- 8 – पीबीकेएस*
- 7 – आरसीबी
- 6 – सीएसके
- 5 – केकेआर
17. आईपीएल सीजन में सबसे अधिक 200+ रन के सफल चेज़
- 2025 में 9
- 2026 में 9*
- 2023 में 8
- 2024 में 6
18. आईपीएल में पीबीकेएस के सबसे महंगे गेंदबाजी आंकड़े
- 1/69 – जेवियर बार्टलेट बनाम डीसी, दिल्ली, 2026
- 1/68 – अर्शदीप सिंह बनाम आरआर, मुल्लनपुर, 2026*
- 0/66 – मुजीब उर रहमान बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2019
- 1/66 – अर्शदीप सिंह बनाम एमआई, मोहाली, 2023