Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

जोफ्रा आर्चर ने बनाया नया रिकॉर्ड, IPL इतिहास में विकटों के मामले में बने नंबर 1, देखें पूरा करियर

Jofra Archer Sets New Record: Becomes No. 1 in IPL History in Terms of Wickets — See His Full Career

Jofra Archer: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 31 साल के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए इतिहास रच दिया है। अपनी गेंदबाजी से वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। तो आइए एक बार उनके इस रिकॉर्ड और ओवरऑल आईपीएल करियर पर नजर डाल लेते हैं।

Jofra Archer ने रच दिया इतिहास

Jofra Archer has become the leading wicket-taker for the Rajasthan Royals, having claimed 68 wickets in 54 innings across 54 matches.
Jofra Archer has become the leading wicket-taker for the Rajasthan Royals, having claimed 68 wickets in 54 innings across 54 matches.

बता दें कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और 2018 से 2020 तक इस टीम के लिए खेलते नजर आए। इसके बाद 2023 में वह मुंबई के लिए खेले। लेकिन 2025 में और फिर अब 2026 में भी वो इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। ओवरऑल इस फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में वो कुल 54 मैच खेल चुके हैं और इन 54 मैचों की 54 पारियों में उन्होंने 68 विकेट चटकाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

इस दौरान उन्होंने कुल 208 ओवर कराए हैं और उन्होंने इस बीच 4 मेडन ओवर भी फेंके हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 15 रन देकर तीन विकेट रहा है। उनका औसत 23.69 और स्ट्राइक रेट 18.35 का है। उनकी इकॉनमी भी 7.74 की रही है।

ये हैं राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर, शेन वॉटसन, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ त्रिवेदी और शेन वार्न का नाम शामिल है। आर्चर ने 68 वहीं वॉटसन ने 67, चहल ने 66, त्रिवेदी ने 65 और वार्न ने 58 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni को लेकर सस्पेंस खत्म! Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

कुछ ऐसा है ओवरऑल आईपीएल करियर

31 वर्षीय जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के ओवरऑल आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 59 मैचों की 59 पारियों में अब तक कुल 70 विकेट चटका रखे हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 15 रन देकर 3 विकेट है। इस बीच उन्होंने 25.72 की औसत और 19.5 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 15 रन लेकर 3 विकेट है। उन्होंने आईपीएल में अब तक विकेट अपनी गेंदे से काफी प्रभावित किया है।

इस आईपीएल सीजन की बात करें तो अब तक वह 7 मैचों में 11 विकेट चटका चुके हैं। वो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अभी पांचवें पायदान पर हैं। लेकिन जिस तरह का उनका प्रदर्शन है वो बहुत जल्द ही टॉप मार सकते हैं। अब देखना होगा कि ओवरऑल इस सीजन में वो कितने विकेट चटकाएंगे करेंगे और कैसा रहेगा उनका प्रदर्शन।

FAQs

Jofra Archer ने आईपीएल में कुल कितने विकेट लिए हैं?
70 विकेट
Jofra Archer की उम्र क्या है?
31 साल

यह भी पढ़ें: IPL में ‘Loan Rule’ क्या होता है? कब मिलती है दूसरी टीम में खेलने की इजाजत, आसान भाषा में समझें

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!