GT vs SRH: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और 82 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168/5 ओवर का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 15 ओवर भी नहीं खेल पाई और 86 रन बनाकर 14.5 ओवर में ढेर हो गई।
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में कई जबरदस्त रिकॉर्ड भी बने। इसी को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम GT vs SRH मैच में बने 20 बड़े रिकॉर्ड का जिक्र करने जा रहे हैं।
GT vs SRH मैच में बने 20 अहम रिकॉर्ड पर एक नजर

1. इस सीजन में जीटी के लिए 15 रनों की ओपनिंग साझेदारी (GT vs SRH मैच में) दूसरी सबसे कम है, इससे पहले इसी मैदान पर एमआई के खिलाफ पहली ही गेंद पर सुदर्शन (बुमराह की गेंद पर) आउट हो गए थे।
2. आईपीएल में GT vs SRH मुकाबले में गुजरात के लिए पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर (6 ओवर):
- 34/2, अहमदाबाद, 2026*
- 48/2, हैदराबाद, 2025
- 51/2, मुंबई, 2022
3. आईपीएल 2026 में जीटी के लिए पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर:
- 34/2 बनाम एसआरएच, अहमदाबाद, 2026*
- 45/3 बनाम एमआई, अहमदाबाद
- 52/1 बनाम एलएसजी, लखनऊ
4. GT vs SRH मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले 10 ओवर में 68/3 का स्कोर बनाया, जो इस चरण में IPL 2026 में उसका सबसे न्यूनतम स्कोर है।
5. जीटी के लिए सबसे ज्यादा लगातार 50 प्लस के स्कोर:
- 3 – हार्दिक पंड्या (2022)
- 3 – साई सुदर्शन (2024-25)
- 3-शुभमन गिल (2025)
- 3-शुभमन गिल (2026)
- 3* – साई सुदर्शन (2026)
6. आईपीएल सीज़न में लगातार सबसे ज्यादा बार 500+ रन
- 6 – डेविड वॉर्नर (2014-20)
- 5 – केएल राहुल (2018-22)
- 3 – क्रिस गेल (2011-13)
- 3 – शिखर धवन (2019-21)
- 3 – विराट कोहली (2023-25)
- 3 – साई सुदर्शन (2024-26)*
गेल और सुदर्शन ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने इन दोनों सीज़न में 140 से अधिक के स्ट्राइक रेट से यह उपलब्धि हासिल की है। वॉर्नर केवल 2020 सीज़न में इस रिकॉर्ड से चूक गए थे।
7. आईपीएल में जिन खिलाड़ियों ने अब तक खेली हर टीम के खिलाफ कम से कम एक अर्धशतक बनाया है:
- रुतुराज गायकवाड़ (बनाम डीसी, आरआर, आरसीबी, एलएसजी, एसआरएच, एमआई, पीबीकेएस, केकेआर, जीटी)
- शुभमन गिल (बनाम केकेआर, डीसी, आरआर, आरसीबी, एलएसजी, सीएसके, एमआई, पीबीकेएस, एसआरएच)
- रजत पाटीदार (बनाम एसआरएच, डीसी, आरआर, केकेआर, एमआई, सीएसके, एलएसजी, जीटी, पीबीकेएस)
- साई सुदर्शन (बनाम आरसीबी, डीसी, सीएसके, एमआई, केकेआर, एलएसजी, पीबीकेएस, आरआर, एसआरएच)*
8. 500+रन के साथ सबसे ज्यादा IPL सीजन वाले बल्लेबाज:
- 8 – विराट कोहली
- 7 – डेविड वॉर्नर, केएल राहुल
- 5 – शिखर धवन
- 3 – सुरेश रैना, क्रिस गेल, गौतम गंभीर, जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन*
9. आईपीएल 2026 में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट:
- 5 – जोफ्रा आर्चर
- 4 – मोहम्मद शमी
- 4 – मोहम्मद सिराज*
- 3 – प्रफुल हिंगे
- 3 – भुवनेश्वर कुमार
10. आईपीएल 2026 में पहला ओवर विकेट लेकर मेडन फेंकने वाले सिराज पहले गेंदबाज हैं।
11. आईपीएल 2026 में पावरप्ले में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक विकेट:
- 16 – कगिसो रबाडा (GT)*
- 12 – भुवनेश्वर कुमार (RCB)
- 9 – जोफ्रा आर्चर (RR)
- 9 – मोहम्मद सिराज (GT)*
12. 34 रन (SRH vs GT) आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा पावरप्ले में बनाए गए दूसरे सबसे कम रन हैं और इस सीजन में पहली बार उन्होंने इस चरण में 4 विकेट गंवाए हैं।
13. एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक विकेट:
- 17 – मोहम्मद शमी (जीटी) (2023)
- 16 – मिचेल जॉनसन (एमआई) (2013)
- 16 – ट्रेंट बोल्ट (एमआई) (2020)
- 16* – कगिसो रबाडा (जीटी) (2026)*
14. जीटी के खिलाफ ऑल आउट होने का दूसरा सबसे कम स्कोर 86 (GT vs SRH) है, इससे पहले 2022 में पुणे में एलएसजी ने 82 का स्कोर बनाया था।
15. जीटी के लिए रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत
- 82 बनाम एसआरएच, अहमदाबाद, 2026*
- 77 बनाम आरआर, जयपुर, 2026
- 62 बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023 Q2
- 62 बनाम एलएसजी, पुणे, 2022
- 58 बनाम आरआर, अहमदाबाद, 2025
16. आईपीएल में एसआरएच के लिए सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
- 86 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026 (दूसरी पारी)*
- 96 बनाम एमआई, हैदराबाद, 2019 (दूसरी पारी)
- 113 बनाम एमआई, हैदराबाद, 2015 (पहली पारी)
- 113 बनाम केकेआर, चेन्नई, 2024 फाइनल (पहली पारी)
- 114 बनाम पीबीकेएस, दुबई, 2022 (दूसरी पारी)
17. आईपीएल में एसआरएच की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)
- 82 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026*
- 80 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2025
- 78 बनाम सीएसके, चेन्नई, 2024
- 77 बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2013
18. गुजरात द्वारा GT vs SRH मैच में डिफेंड किए गए 168 रन आईपीएल 2026 में सफलतापूर्वक बचाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है, इससे पहले लखनऊ में एलएसजी के खिलाफ राजस्थान ने 159 रनों का सफल बचाव किया था।
19. 168 रन अहमदाबाद में जीटी द्वारा सफलतापूर्वक बचाव किया गया संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है, इससे पहले 2024 में एमआई के खिलाफ 168 रन का स्कोर बनाया गया था।
20. 2024 के बाद यह पहली बार है जब एसआरएच आईपीएल में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही है।