Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सूर्यकुमार यादव का कप्तानी सफर खत्म? अब ये खिलाड़ी के हाथ होगी भारत की टी20 कमान

Has Suryakumar Yadav's Captaincy Journey Come to an End? This Player Will Now Hold the Reins of India's T20 Team.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को 2024 टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद भारतीय टी20 टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया था और उनकी कप्तानी में इंडिया ने वर्ल्ड स्तर पर अपना डोमिनेंस दिखाया। भारत में पहले एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

लेकिन अब अचानक खबर आ रही है कि उनकी कप्तानी छीन ली जाएगी। यानी सूर्या भाउ अब हमें आगे इंडियन साइड को लीड करते नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके जगह बीसीसीआई किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाने जा रही है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जिसे BCCI सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तान बनाने की तैयारी कर रही है।

Suryakumar Yadav की जाने वाली है कप्तानी

Suryakumar Yadav is about to lose his captaincy.
Suryakumar Yadav is about to lose his captaincy.

भारतीय टीम के स्टार टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का लास्ट कुछ समय से फॉर्म उनके साथ नहीं है। सूर्या रन बनाने में काफी ज्यादा स्ट्रगल करते नजर आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्होंने फॉर्म हासिल की थी और एक से दो मैचों में अच्छा भी किया।

लेकिन ओवरऑल उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल सके जैसा कि उनसे उम्मीद थी जाती है और यही सबसे बड़ा कारण है कि उनसे कप्तानी छीनकर एक दूसरे खिलाड़ी को सौंप दी जाएगी।

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज पर रहेगी नजर

आईपीएल की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे पहली टी20 सीरीज आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के साथ खेलनी है। इन दोनों सीरीजों के बाद बीसीसीआई तय करेगी कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आगे कप्तान बनाए रखना है या नहीं। पीटीआई में छपी खबर के अनुसार अगर सूर्यकुमार यादव इस सीरीज फ्लॉप रहते हैं तो मैनेजमेंट उन्हें कप्तान के पद से हटा देगी।

यह भी पढ़ें: RCB vs LSG LIVE Streaming: मोबाइल से TV तक, ऐसे देखें पूरा मैच, जानें लाइव देखने का पूरा तरीका

श्रेयस अय्यर बनेंगे अगले कप्तान

खबर है कि बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से कप्तानी छीन कर श्रेयस अय्यर को कप्तान बना सकती है। श्रेयस की कप्तानी और बेहतरीन बल्लेबाजी से प्रभावित होकर बीसीसीआई उन्हें कप्तान बनाने की तैयारी कर रही है। मालूम हो कि श्रेयस ने इंडिया के लिए अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में खेला था।

उसके बाद से ही वह एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन लगातार डोमेस्टिक और आईपीएल में रन बना रहे हैं। बीते आईपीएल सीजन उन्होंने 604 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2024 के दौरान उनके बल्ले से 351 रन आए थे। इस सीजन भी वह 137 रन बना चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव का हालिया T20I प्रदर्शन (पिछली 10 पारियां)

  • 63 बनाम न्यूज़ीलैंड, तिरुवनंतपुरम में (जनवरी 2026)
  • 84* बनाम USA, मुंबई में (फ़रवरी 2026)
  • 12 बनाम नामीबिया, दिल्ली में (फ़रवरी 2026)
  • 32 बनाम पाकिस्तान, कोलंबो में (फ़रवरी 2026)
  • 34 बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद में (फ़रवरी 2026)
  • 18 बनाम दक्षिण अफ़्रीका, अहमदाबाद में (फ़रवरी 2026)
  • 33 बनाम ज़िम्बाब्वे, चेन्नई में (फ़रवरी 2026)
  • 18 बनाम वेस्ट इंडीज़, कोलकाता में (मार्च 2026)
  • 11 बनाम इंग्लैंड, मुंबई में (मार्च 2026)
  • 0 बनाम न्यूज़ीलैंड, अहमदाबाद में (मार्च 2026)

FAQs

श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
1104 रन
सूर्यकुमार यादव की उम्र क्या है?
35 साल

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR मैच में बने 14 Records, नूर अहमद सबसे तेज 50 वाली लिस्ट में हुए शामिल, कोलकाता के नाम चौथी हार से शर्मनाक रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!