Nepal Scored 300 in T20I : आज आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में जहां क्रिकेट फैंस की नजरें आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाली खिताबी जंग पर टिकी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट क्वालिफायर में नेपाल (Nepal) की टीम ने ऐसा धमाका किया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
नेपाल (Nepal) के बल्लेबाजों ने चीन के खिलाफ मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश की कि कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए। टीम ने 313 रन के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए क्रिकेट जगत को चौंका दिया। आइए जानते हैं पूरे मैच का हाल ?
कुशल भुर्तेल ने खेली तूफानी शतकीय पारी
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेपाल की पारी की सबसे बड़ी खासियत ओपनर कुशल भुर्तेल की विस्फोटक बल्लेबाजी रही। उन्होंने महज 43 गेंदों में 129 रन बनाकर चीन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 16 छक्के और 5 चौके लगाए।
भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर मैच का रुख पूरी तरह नेपाल की तरफ मोड़ दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने चीनी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और नेपाल ने पावरप्ले से ही बड़े स्कोर की नींव रख दी।

Nepal ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
313/2 का स्कोर बनाकर नेपाल (Nepal) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। वह दुनिया की पहली टीम बन गई जिसने दो बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले नेपाल ने 2023 एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक केवल चार टीमें ही 300 रन का आंकड़ा पार कर सकी हैं, जिनमें नेपाल, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और जर्मनी शामिल हैं। यह स्कोर टी20I इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया, जिसने नेपाल की बल्लेबाजी क्षमता को एक बार फिर दुनिया के सामने साबित कर दिया।
मल्ला और रोहित पौडेल ने अंत में मचाई तबाही
भुर्तेल के आउट होने के बाद भी नेपाल की रनगति में कोई कमी नहीं आई। कप्तान मल्ला ने 47 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित पौडेल ने सिर्फ 21 गेंदों में नाबाद 69 रन ठोक दिए। दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चीन के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
आखिरी ओवर में पौडेल ने एक चौका और लगातार चार छक्के लगाकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। नेपाल (Nepal) की पारी में कुल 29 छक्के लगे, जो इस मैच की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक रहा।
गेंदबाजों ने भी दिखाया दम, चीन 100 रन भी नहीं बना सका
313 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीन की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। नेपाल के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने और अन्य गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।
चीन की ओर से शेनजियान झेंग ने 31 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह विफल रहे। पूरी टीम 19.2 ओवरों में 92 रन पर ऑल आउट हो गई और 221 रनों की इस शानदार जीत के साथ नेपाल ने टूर्नामेंट में आगाज किया और आगामी मुकाबलों के लिए अपना इरादा साफ कर दिया।
ये भी पढ़े : GT के साथ बड़ा अन्याय? IPL नियमों ने बढ़ाई गुजरात की टेंशन, अब RCB को सौंपी जाएगी IPL 2026 की ट्रॉफी