Most Expensive Over In Men’s T20I World Record: टी20 फॉर्मेट की शुरुआत 2003 में हो गई थी लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर पहला मैच 2005 में खेला गया। वहीं, टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2006 में खेला। इसके बाद, 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। यह एक गेम चेंजर मोमेंट साबित हुआ, क्योंकि फिर BCCI ने अगले साल IPL की शुरुआत कर दी, जो दुनिया भर में टी20 क्रिकेट की शुरुआत का जरिया बना।
हालांकि, हम आपको इस फटाफट क्रिकेट के एक ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो। आमतौर पर एक ओवर (Over) में छह छक्कों की मदद से 36 या फिर ज्यादा से ज्यादा एक वाइड या नो बॉल होने पर 37 या 38 रन ही बनते हैं। लेकिन हम आपको उस गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके खिलाफ एक ओवर में 39 रन रन पड़े जो मेंस टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सिंगल ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
इस गेंदबाज के नाम दर्ज है मेंस T20I में एक ओवर (Over) में सबसे ज्यादा रन देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेंस टी20 में एक ओवर (Over) में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड वनुआतु के नलिन निपीको के नाम दर्ज है, जो एक दाएं हाथ के मीडियम पेसर है। निपीको ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप पूर्वी एशिया-प्रशांत क्षेत्र क्वालीफायर ए में सामोआ के खिलाफ चार ओवर में 61 रन देकर दो विकेट झटके थे लेकिन इस दौरान स्पेल के तीसरे ओवर में उनकी जमकर धुनाई हो गई और 39 रन देकर उनके नाम टी20आई में सबसे महंगा ओवर डालने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
डेरियस विसर ने ओवर के दौरान नलिन निपीको की जमकर की धुनाई
नलिन निपीको के ओवर (Over) में सामोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर का तूफानी अंदाज देखने को मिला। इस ओवर से पहले विसर 34 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने निपीको के ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़े और 18 रन बटोरे। इसके बाद, वाली गेंद नो बॉल रही लेकिन विसर ने फ्री हिट पर छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद डॉट रही लेकिन अंतिल लीगल डिलीवरी से पहले दो और नो बॉल निपीको ने फेंकी, जिसमें से एक में छक्का आया। वहीं, जब अंतिम वैध गेंद आई तो विसर ने उसे भी बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इस तरह ओवर में कुल 39 रन बनाए, जिसमें से 36 बल्लेबाज के खाते में जुड़े।
इस ओवर (Over) के बाद विसर का स्कोर 43 गेंदों में 82 रन हो गया। उन्होंने मुकाबले में 62 गेंदों में 132 रनों की पारी खेली। वहीं, सामोआ ने अपनी पारी में 174 रन बनाए, जिसके जवाब में वनुआतु की टीम 164/9 का ही स्कोर बना पाई और 10 रन से मैच हार गई।
FAQs
मेंस T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन देने का रिकॉर्ड किसके नाम है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Scenario: अब कौन करेगा क्वालीफाई? पॉइंट्स टेबल और प्रतिशत से समझें पूरा मामला