Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Playoff Scenario: अब कौन करेगा क्वालीफाई? पॉइंट्स टेबल और प्रतिशत से समझें पूरा मामला

IPL 2026 Playoff Scenario: अब कौन करेगा क्वालीफाई? पॉइंट्स टेबल और प्रतिशत से समझें पूरा मामला

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में अब प्लेऑफ के लिए टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। 28 मार्च से शुरू हुए सीजन में अब तक 55 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान 10 में से कोई भी टीम अभी तक प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है लेकिन दो टीमें रेस से बाहर हो चुकी हैं। ये दो टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस हैं।

इन दोनों के अलावा अभी भी 8 टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने को लेकर रेस जारी है। हालांकि, इनमें से कुछ टीमों की दावेदारी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, जबकि कुछ उम्मीदों के सहारे हैं। ऐसे में हम आपको सभी 8 टीमों के अंक और उनके प्लेऑफ में जाने की संभावना प्रतिशत में बताएंगे।

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस में शामिल 8 टीमों के अंक और उनके शेष मैच

IPL 2026 Playoff Scenario: अब कौन करेगा क्वालीफाई? पॉइंट्स टेबल और प्रतिशत से समझें पूरा मामला

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 मैच खेले हैं और उसके खाते में 14 अंक हैं। वहीं, उसका नेट रन रेट +1.103 है। RCB को अपने शेष तीन मैच कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने हैं। इन तीनों में से मौजूदा समय में PBKS और SRH अंक तालिका के टॉप 4 में शामिल हैं।

2. सनराइजर्स हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अभी तक 11 मैच खेले हैं और उसके खाते में भी 14 अंक हैं। हालांकि, उसका नेट रन रेट +0.737 है, जो RCB से कम है। इसी वजह से टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। SRH को अपने शेष तीन मैच गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलने हैं। इनमें से GT के खिलाफ मैच आज ही है।

3. गुजरात टाइटंस: IPL 2026 में गुजरात का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है और पॉइंट्स टेबल में 11 मैचों में 14 अंक और +0.228 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। GT को अपने शेष तीन मैच सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने हैं।

4. पंजाब किंग्स: चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स ने अपने पहले साथ मैचों में ही 13 अंक हासिल कर लिए थे लेकिन इसके बाद उसे चार लगातार हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से 11 मैचों के बाद भी उसके इतने ही अंक हैं। वहीं, नेट रन रेट +0.428 है। पंजाब को अपने शेष तीन मैचों में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करना है।

5. चेन्नई सुपर किंग्स: CSK का शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन रहा था लेकिन फिर टीम ने जबरदस्त वापसी की और 11 मैचों में 12 अंक और +0.185 के नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई की टीम को अपने अगले तीन मैच LSG, SRH और GT से खेलने हैं।

6. राजस्थान रॉयल्स: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने पहले चार मैचों ने जीत दर्ज की थी लेकिन इसके बाद अपने अगले सात मैचों में पांच हार का सामना किया। इसी वजह से RR के 11 मैचों में 12 ही अंक हैं। रियान पराग की कप्तानी वाली टीम का नेट रन रेट +0.082 है। अगले तीन मैचों में राजस्थान की टक्कर DC, LSG और MI से होनी है।

7. दिल्ली कैपिटल्स: सातवें स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.993 है। दिल्ली के लिए आगे की राह काफी मुश्किल है और उसे अपने शेष दो मैच RR और KKR के खिलाफ खेलने हैं।

8. कोलकाता नाइट राइडर्स: तीन बार की चैंपियन KKR के खाते में 10 मैचों में 9 अंक हैं। कोलकाता के अभी चार मुकाबले शेष हैं और अगर इनका नतीजा उसके पक्ष में जाता है तो अधिकतम 17 अंक हासिल किए जा सकते हैं। इन मुकाबलों में उसका सामना RCB, GT, MI और DC से होना है।

IPL 2026 में टीमों के प्लेऑफ में जाने की संभावना % में

  • जीटी – 80.2%
  • आरसीबी – 80.1%
  • एसआरएच – 80.0%
  • पीबीकेएस – 62.5%
  • सीएसके – 42.7%
  • आरआर – 41.8%
  • केकेआर – 11.6%
  • डीसी – 1.2%

FAQs

IPL 2026 में वर्तमान स्थिति के अनुसार न्यूनतम कितने अंक प्लेऑफ स्पॉट के लिए गारंटी माने जा सकते हैं?
18

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ़ में सिर्फ 14 अंको के साथ ही क्वालीफाई कर रही दिल्ली कैपिटल्स! इस तरह बन रहा ये गजब समीकरण

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!