Posted inक्रिकेट (Cricket)

स्टेडियम में हो गई भयंकर लड़ाई, IPL 2026 में लाइव मैच के दौरान चले लात और घूंसे

स्टेडियम में हो गई भयंकर लड़ाई, IPL 2026 में लाइव मैच के दौरान चले लात और घूंसे

Fight during IPL 2026 Live Match: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अभी तक धमाकेदार रहा है और फैंस को कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। कुछ मैचों में बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश की तो कुछ में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। इस बार मैचों का आयोजन 13 वेन्यू पर हो रहा है। इसी वजह से अलग-अलग जगहों के स्टेडियम में दर्शक अपने चहेते सितारों और पसंदीदा टीम को देखने के लिए स्टेडियम में जा रहे हैं।

आईपीएल के मैचों का क्रेज काफी ज्यादा होता है, इसी वजह से लगभग हर मैच के टिकट सोल्ड आउट हो जाते हैं। हालांकि, कई बार मैदान पर मैच देखने का अनुभव थोड़ा सा कड़वा भी हो जाता है, क्योंकि स्टेडियम में फैंस के बीच लड़ाई-झगड़ा भी देखने को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है। IPL 2026 के लाइव मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस के बीच कुछ बात हो गई और फिर उनके बीच जमकर लड़ाई होने लगी। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IPL 2026 के मैच के दौरान इस स्टेडियम में दर्शकों के बीच हुई फाइट

स्टेडियम में हो गई भयंकर लड़ाई, IPL 2026 में लाइव मैच के दौरान चले लात और घूंसे

लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम काफी लोकप्रिय है। लखनऊ शहर की अपनी आईपीएल टीम भी है, जिसका नाम लखनऊ सुपर जायंट्स है। IPL 2026 में टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं लेकिन अभी तक मौजूदा सीजन में घरेलू मैदान पर LSG को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। बीते दिन लखनऊ की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 40 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद ऋषभ एंड कंपनी की काफी आलोचना भी हो रही है।

इस बीच LSG vs RR मुकाबले के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,, जिसमें दो दर्शकों को आपस में बुरी तरह लड़ते देखा जा सकता है। एक दर्शक पहले दूसरे फैन को धक्का मारता है, जिसकी वजह से वह नीचे कुर्सियों पर गिरता है। इसके बाद, वह उठकर ऊपर जाता है और धक्का देने वाले दर्शक से भिड़ जाता है। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हैं लेकिन मौके का फायदा उठाकर धक्का देने वाला दर्शक खड़े होकर चप्पल हाथ में लेकर उस फैन को मारने का प्रयास करता है। यह सब देख वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

कैसा रहा IPL 2026 में LSG vs RR मैच का हाल

अगर मुकाबले की बात करें तो घरेलू फैंस के हाथ एक बार फिर से निराशा ही हाथ लगी। IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन फिर भी टीम किसी तरह 159/6 का स्कोर बनाने में सफल रही, जो पिच के धीमे नेचर को देखते हुए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। आरआर को इस स्कोर तक ले जाने का श्रेय रवींद्र जडेजा को जाता है, जिन्होंने 43 रनों की नाबाद पारी खेली।

लक्ष्य ज्यादा बड़ा न होने के कारण घरेलू टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो जीत दर्ज करेगी और घरेलू मैदान पर लगातार हार के सिलसिले को समाप्त कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लखनऊ की पूरी टीम 119 रनों पर ढेर हो गई और इकाना के मैदान पर लगातार सातवीं हार का सामना किया।

FAQs

IPL 2026 के किस मैच के दौरान इकाना स्टेडियम में दर्शकों के बीच लड़ाई हो गई?
LSG vs RR

यह भी पढ़ें: पगला गई है CSK फ्रेंचाइजी, ओपनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर गेंदबाज को बना लिया स्क्वाड का हिस्सा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!