Posted inक्रिकेट (Cricket)

पगला गई है CSK फ्रेंचाइजी, ओपनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर गेंदबाज को बना लिया स्क्वाड का हिस्सा

पगला गई है CSK फ्रेंचाइजी, ओपनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर गेंदबाज को बना लिया स्क्वाड का हिस्सा

CSK signed a bowler as a replacement of opening batter: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खराब चल रही है। एक तरफ टीम का प्रदर्शन खराब है, दूसरी तरफ मुख्य खिलाड़ियों का इंजर्ड होना भी बड़ी समस्या बना हुआ है। हाल ही में चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा, जब इस सीजन उसके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण शेष मैचों से बाहर हो गए।

इससे पहले खलील अहमद और नाथन एलिस भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। वहीं, एमएस धोनी अभी तक इंजरी की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाए थे। इन सभी चीजों से CSK काफी प्रभावित हुई, लेकिन आयुष का बाहर होना बड़ा झटका रहा। उनके बाहर होने पर उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद किसी बल्लेबाज को रिप्लेसमेंट के रूप में लाया जाएगा लेकिन चेन्नई की टीम ने एक गेंदबाज को शामिल करते हुए सभी को चौंका दिया है।

आयुष की जगह CSK ने गेंदबाज को अपने स्क्वाड में किया शामिल

पगला गई है CSK फ्रेंचाइजी, ओपनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर गेंदबाज को बना लिया स्क्वाड का हिस्सा

आयुष म्हात्रे एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं लेकिन इस सीजन CSK के लिए उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और 200 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मुकाबले में पांचवें ओवर के दौरान कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कॉल पर दो रन भागते समय लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में समस्या महसूस हुई। इसके बाद, फिजियो ने मैदान पर आकर ट्रीटमेंट किया और म्हात्रे ने दर्द में भी बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि, फिर एक क्विक सिंगल लेने के दौरान वह बुरी तरह लंगड़ाते नजर आए और अगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए।

इसके बाद ही उनकी हालत को देखकर तय लग रहा था कि वह कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे लेकिन फिर मुंबई में स्कैन के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष के बाहर होने की घोषणा की और बताया कि उन्हें ठीक होने में 6 से 12 सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद से ही उनके रिप्लेसमेंट की चर्चा हो रही थी और अब CSK ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को उनकी जगह साइन कर लिया है।

दो आईपीएल टीम के लिए खेल चुके मधवाल को CSK ने आयुष के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मीडिया रिलीज के माध्यम से बताया कि आयुष म्हात्रे को आकाश मधवाल ने रिप्लेस किया है, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। मधवाल को 30 लाख के बेस प्राइस में CSK ने साइन किया है। इसी धनराशि पर म्हात्रे भी स्क्वाड का हिस्सा थे।

आकाश मधवाल के लिए आईपीएल कोई नया टूर्नामेंट नहीं है। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही सीजन 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और आठ मैचों में 8.58 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए थे। उन्हें एमआई ने रिटेन किया, लेकिन वे अगले सीजन में अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके और आईपीएल 2024 में पांच मैचों में सिर्फ पांच विकेट ही ले पाए। आईपीएल 2025 से पहले एमआई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद, माधवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन उनका प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा और उन्होंने चार मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए।

इसी वजह से राजस्थान ने भी उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर मिनी ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इसके बाद, सीजन के दौरान उन्हें मुंबई इंडियंस ने बतौर नेट गेंदबाज बुलाया। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी हर्षित राणा और आकाशदीप के बाहर हो जाने के बाद, आकाश को ट्रायल के लिए बुलाया था लेकिन वहां बात नहीं बनी। इसके बाद, जब खलील अहमद इंजर्ड हुए तो CSK ने आकाश को ट्रायल के लिए बुलाया और वह हैदराबाद भी गए। इसके बाद, मुंबई में भी टीम के साथ नजर आए। वहीं, अब वह आधिकारिक रूप से स्क्वाड का हिस्सा बन गए हैं।

FAQs

CSK ने आकाश मधवाल को किसके रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है?
आयुष म्हात्रे

यह भी पढ़ें: लॉरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से आया तूफान, साउथ अफ्रीका के सामने 3-0 से पीछे हुई Team India; गंवाई सीरीज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!