India vs Afghanistan: भारत अपने घर पर अफगानिस्तान की मेजबानी को तैयार है। दोनों के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे खेले जाने हैं। टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में होगी। जबकि 13 से 20 जून तक वनडे सीरीज के मुकाबले क्रमशः धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।
अभी भारत (India) और अफगानिस्तान के बीच मुकाबलों की शुरुआत भी नहीं हुई थी कि इनके बीच टी20 सीरीज का ऐलान भी हो गया है। जी हां, अब ये दोनों टीमें तीन टी20 मैचों में अपना दमखम दिखाती नजर आएंगी। सीरीज का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में पूरी जानकारी सामने आ गई है, तो चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।
तीन टी20 मैचों के लिए भारत (India) की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

दरअसल, अभी जो मुकाबले होने हैं, वे अफगानिस्तान के भारत (India) दौरे के तहत खेले जाएंगे। लेकिन टी20 सीरीज की मांग अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा की गई है। अफगान बोर्ड ने बीसीसीआई को रिटर्न टूर के लिए अप्रोच किया है। इसी वजह से दोनों के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, मेजबानी भले ही अफगानिस्तान करेगा लेकिन मुकाबलों का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में होगा, क्योंकि अफगानिस्तान टीम ने इसे अपना होम वेन्यू बनाया है।
भारत (India) ने कभी अफगानिस्तान की मेजबानी में नहीं खेला है। ऐसे में इस बार जब तीन टी20 मैचों के लिए दिल्ली में अफगान टीम के खिलाफ उतरेगी, तो यह एक ऐतिहासिक मौका होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये मुकाबले 13, 16 और 19 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत में दिल्ली अफगानिस्तान का नया होम वेन्यू होगा। इससे पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा और लखनऊ को अपने होम ग्राउंड बना रखा था।
🚨 HISTORIC SERIES IS COMING – Afghanistan will host India in the 3 match T20I series in India 🇮🇳
Arun Jaitely Stadium will be the home venue for Afghanistan, they will be playing 3 T20I vs India. [TOI]
Sept 13 – 1st T20I
Sept 16 – 2nd T20I
Sept 19 – 3rd T20I pic.twitter.com/wzPjNWpkaU— Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2026
अफगानिस्तान पहली बार भारत (India) की मेजबानी को तैयार
भारत के अफगानिस्तान के रिटर्न टूर के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया को बीसीसीआई सूत्र ने बताया,
“बीसीसीआई और एसीबी के बीच अच्छे संबंध हैं। बीसीसीआई आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे अन्य बोर्डों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए वहां भारतीय टीमें भेजकर उनकी मदद करता रहा है। इस संबंध में बीसीसीआई और एसीबी के बीच एक समझौता हो चुका है। कुछ औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बीसीसीआई ने एसीबी और दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के बीच एक समझौता कराया, जिसके तहत अफगानिस्तान को सीरीज के लिए घरेलू मैदान के रूप में उपलब्ध कराया गया। डीडीसीए अपनी दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 की तारीख भी इसी के अनुसार तय कर रहा है।”
सूत्र ने आगे बताया,
“कार्यक्रम की जानकारी भारत की राष्ट्रीय चयन समिति के साथ साझा कर दी गई है, क्योंकि उन्हें सितंबर के अंत में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टी20 टीम का चयन करना है। एशियाई खेलों में क्रिकेट स्पर्धा 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। चयनकर्ता उसी अनुसार टीम का चयन करेंगे।”
FAQs
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को तीन टी20 मैचों की सीरीज कब खेलनी है?
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में बनाए ये 4 बेहद अद्भुत रिकॉर्ड, अब इन्हें अगले 50 साल तक तोड़ना असंभव