Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL खत्म अब अफगानिस्तान टेस्ट-ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL खत्म अब अफगानिस्तान टेस्ट-ODI सीरीज के लिए India की अपडेटेड टीम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

India’s Test And ODI Updated Squads: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से 31 मई तक चला। इस दौरान फैंस को फाइनल समेत कुल 74 मैच देखने को मिले और आखिरी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनने में सफल रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में बेंगलुरु की टीम ने 5 विकेट के अंतर से गुजरात टाइटंस को हराया और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफलता हासिल की।

हालांकि, अब आईपीएल के खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम (Indian Team) की वापसी की उलटी गिनती शुरू हो गई है, जो लगभग ढाई महीने से एक्शन में नजर नहीं आई है लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी करने को तैयार है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI में टीम इंडिया (Team India) जलवा दिखाती आएगी नजर

IPL खत्म अब अफगानिस्तान टेस्ट-ODI सीरीज के लिए India की अपडेटेड टीम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

दरअसल, अफगानिस्तान की टीम भारत (India) दौरे पर आई है। इस दौरान दोनों के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं। टीम इंडिया के खिलाफ भारतीय सरजमीं में द्विपक्षीय सीरीज के लिए अफगान टीम तीन साल बाद आई है। इनके बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पहले कभी कोई टेस्ट मुकाबला नहीं हुआ है।

वहीं, तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में खेले जाने वाले वनडे से होगी। पहले सीरीज की शुरुआत 14 जून से होनी थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव हुआ। सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि 20 जून को तीसरा व अंतिम वनडे चेन्नई में होगा।

अफगनिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए India के स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत (India) का घरेलू सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन कुछ समय से ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। अपनी पिछली सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए कुछ बदलाव भी हुए हैं और नए चेहरों को भी मौका मिला है। पहली बार चुने गए खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार, स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और मानव सुथार शामिल हैं। अक्षर पटेल को बाहर किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम मिला है। आकाशदीप इंजरी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

वनडे सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों का भारतीय स्क्वाड में हुआ चयन

बात वनडे सीरीज की करें तो इसमें ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को मौका मिला है लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी हुए हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत को ड्रॉप कर दिया गया है। जबकि ईशान किशन कोई वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से भी आराम दिया गया है। वहीं, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को नहीं चुना गया है। नए चेहरों में गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को मौका मिला है। नियमित खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। रोहित शर्मा के साथ भी यही शर्त है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

FAQs

भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ टक्कर कब से शुरू हो रही है?
6 जून

यह भी पढ़ें: सिर पर ट्रॉफी, ढोल की थाप और ठुमके! Virat Kohli और Krunal Pandya के डांस का VIDEO हुआ वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!