Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs MI मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों का जलवा

KKR vs MI मैच के बाद Orange Cap की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों का जलवा

Orange Cap Top 5 Batters After KKR vs MI Match: आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए मुंबई को मात दी। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 147/8 का ही स्कोर बना पाई। जवाब में 148 के लक्ष्य को कोलकाता की टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की जीत के हीरो मनीष पांडे रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

इस मैच के नतीजे के कारण IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में कोलकता नाइट राइडर्स ने दो स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर जगह बना ली और खुद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, मुंबई इंडियंस अपनी नौवीं हार के बाद नौवें स्थान पर कायम है। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में क्या बदलाव आया और कौन से टॉप-5 बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

KKR vs MI मैच के बाद Orange Cap की रेस में क्या प्रभाव पड़ा?

KKR vs MI मैच के बाद Orange Cap की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों का जलवा

 

ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में KKR vs MI के दौरान मुंबई इंडियंस के रयान रिकेलटन और कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी के पास ही टॉप-5 में पहुंचने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जहां रिकेलटन 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बना पाए और पहले ही ओवर में कैमरन ग्रीन का शिकार बने। वहीं, रघुवंशी दुर्भाग्यशाली रहे। उन्हें 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच लेने की कोशिश में हाथ में चोट लग गई। केकेआर के इस युवा खिलाड़ी ने घटना के बाद भी विकेटकीपिंग जारी रखी, लेकिन 14वें ओवर में इलाज के लिए मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद, तेजस्वी दहिया ने विकेटकीपिंग की और बाद में बल्लेबाजी भी की।

ऐसे में KKR vs MI मैच के बाद ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला। तो चलिए बताते हैं कि किन 5 बल्लेबाजों के नाम इस सीजन सबसे ज्यादा रन हैं।

ये 5 बल्लेबाज ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में सबसे आगे

1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल 2026 में जमकर रन बनाए हैं। उन्होंने निरंतरता के साथ-साथ आक्रामकता भी दिखाई है। इस सीजन अभी तक वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैचों में 44.53 की औसत से 579 रन बनाए हैं।

2. मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) – LSG के ओपनर मिचेल मार्श ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। मार्श ने 13 मैचों में 563 रन बनाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 43.30 का है। अभी उन्हें एक और मैच खेलना है, उसमें उनके पास 600 रनों के आंकड़े तक पहुंचने का मौका रहेगा।

3. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – इस सीजन हेनरिक क्लासेन का बल्ला भी खूब चला है और यही कारण है कि IPL 2026 में ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तीसरे स्थान पर है। क्लासेन ने 13 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 555 रन बनाए हैं।

4. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में चौथे स्थान पर GT के ओपनर साई सुदर्शन हैं। अपनी शानदार तकनीक के दम पर सुदर्शन ने निरंतरता के साथ रन बनाए हैं। अब तक उनके नाम 13 मैचों में 554 रन हैं। उनका औसत 46.16 का है।

5. शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में पांचवें स्थान पर GT के कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल ने 13 मैचों में 46 की औसत से 552 रन बनाए हैं।

FAQs

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर हैं?
पहले स्थान

यह भी पढ़ें: KKR vs MI मैच के 19 रिकॉर्ड, मुंबई ने दोहराया 13 साल पुराना कारनामा, रोहित ने की विराट के खास माइलस्टोन की बराबरी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!