CSK vs SRH: आईपीएल 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 180/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हैदराबाद ने 181/5 का स्कोर बनाया। हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन बनाए।
इस मैच में दोनों ही टीमों और खिलाड़ियों ने कुछ खास रिकॉर्ड बनाए और उपलब्धियां अपने नाम की। इस लेख में हम CSK vs SRH मैच के 19 रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।
CSK vs SRH मैच में बने 19 बड़े रिकॉर्ड

1. CSK vs SRH मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ओवर में 17 रन बनाए, जो आईपीएल पारी में उनका दूसरा ओपनिंग ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2015 में कोलकाता में KKR के खिलाफ 19 रन बटोरे थे।
2. इस आईपीएल सीजन में 10 टीमों में से सीएसके की ओपनिंग साझेदारी का रन-रेट सबसे कम (9.08) और औसत दूसरा सबसे खराब (25.84) है, जो केवल केकेआर (24.33) से बेहतर है।
3. CSK vs SRH मैच में संजू सैमसन ने IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (874) को पीछे छोड़ दिया। अब संजू के नाम 901 रन हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर 641 रनों के साथ श्रेयस अय्यर हैं।
4. IPL में रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई में 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 1012 रन हैं वहीं, दूसरे स्थान पर 1498 रन के साथ सुरेश रैना मौजूद हैं, जबकि पहले स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 1547 रन बनाए हैं।
5. आईपीएल में SRH के खिलाफ CSK के लिए सबसे तेज़ टीम अर्धशतक:
- 2.6 ओवर, हैदराबाद, 2026
- 4.6 ओवर, चेन्नई, 2026*
- 5.2 ओवर, चेन्नई, 2013
- 5.2 ओवर, रांची, 2014
6. आईपीएल 2026 में पावरप्ले में न्यूनतम 100 गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों में सबसे कम स्ट्राइक रेट (1-6 ओवर):
- 124.6 – रुतुराज गायकवाड़ (रन: 182)
- 126.5 – अंगकृष रघुवंशी (129)
- 127 – अजिंक्य रहाणे (123)
- 144.4 – साई सुदर्शन (270)
7. CSK vs SRH मैच में रुतुराज गायकवाड़ का विकेट लेते ही पैट कमिंस ने T20 करियर में 200 विकेट पूरे किए।
8. आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट:
- 57 – शेन वॉर्न
- 42 – पैट कमिंस
- 40 – हार्दिक पांड्या
- 30 – अनिल कुंबले
- 25 – रवि अश्विन
- 20 – जहीर खान
9. CSK vs SRH मैच में रुतुराज गायकवाड़ का 71.42 स्ट्राइक रेट आईपीएल 2026 में 20 गेंदों की पारी में दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट है। पहले स्थान पर लखनऊ में आरसीबी के खिलाफ अर्शिन कुलकर्णी (एलएसजी) द्वारा बनाया गया 70.93 स्ट्राइक रेट है।
10. आईपीएल 2026 में बिना चौका लगाए आउट होने से पहले सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ी:
- 22 – अक्षर पटेल (डीसी) बनाम केकेआर, दिल्ली
- 21 – रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके) बनाम एसआरएच, चेन्नई*
- 18 – शिमरोन हेटमायर (आरआर) बनाम केकेआर, कोलकाता
11. आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा तीन विकेट लेने का रिकॉर्ड:
- 5 – शेन वॉर्न, पैट कमिंस*
- 3 – युवराज सिंह, अनिल कुंबले, हार्दिक पांड्या
12. अभिषेक शर्मा आईपीएल सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले एसआरएच के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर (6 बार), शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह कारनामा कर चुके हैं।
13. CSK vs SRH मैच में हैदराबाद की पारी में 10वें ओवर में लगाए गए छक्के की मदद से हेनरिक क्लासेन ने IPL में 2000 रन पूरे किए।
14. आईपीएल में 2000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें:
- 1120 – आंद्रे रसेल
- 1193 – अभिषेक शर्मा
- 1198 – निकोलस पूरन
- 1211 – वीरेंद्र सहवाग
- 1214 – हेनरिक क्लासेन*
15. सबसे तेज़ 2000 आईपीएल रन (पारी के हिसाब से):
- 47 – साई सुदर्शन
- 48 – क्रिस गेल
- 52 – शॉन मार्श
- 57 – रुतुराज गायकवाड़
- 58 – हेनरिक क्लासेन*
- 60- केएल राहुल
16. आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 50+ स्कोर:
- 7 – साई सुदर्शन (जीटी)
- 5 – हेनरिक क्लासेन (एसआरएच)
- 5 – श्रेयस अय्यर (पीबीकेएस)
- 5 – प्रभसिमरन सिंह (पीबीकेएस)
- 5 – अंगकृष रघुवंशी (केकेआर)
- 5 – शुबमन गिल (जीटी)
- 5 – विराट कोहली (आरसीबी)
- 5 – केएल राहुल (डीसी)
- 5 – ईशान किशन (एसआरएच)*
17. आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें:
- 12 – सीएसके
- 11 – एमआई, आरसीबी
- 8 – केकेआर, एसआरएच*
- 6 – आरआर, डीसी
18. यह पहली बार है जब एसआरएच ने आईपीएल सीजन में सीएसके के खिलाफ दो जीत दर्ज की।
19. एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज:
33 – राशिद खान (2025)
31 – मोहम्मद सिराज (2022)
30 – वानिंदु हसरंगा (2022)
30 – युजवेंद्र चहल (2024)
30 – कगिसो रबाडा (2026)
30 – अंशुल कंबोज (2026)*