The foreign player whom Ajinkya Rahane ignored scored 121 runs: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की। रहाणे की अगुआई में केकेआर ने पहले चरण में काफी खराब प्रदर्शन किया था लेकिन दूसरे चरण में वापसी करते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को शामिल रखा लेकिन फिर आखिरी में चूक गई। सीजन के दौरान केकेआर ने कई खिलाड़ियों को बेंच पर रखा, जिस पर काफी सवाल भी उठे।
ऐसा ही न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के साथ भी हुआ। उन्हें अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने एक भी मैच में नहीं खिलाया। इसके बाद, लीग स्टेज खत्म होने से कुछ दिन पहले रचिन अपने देश वापस लौट गए और अब उन्होंने 121 रनों की पारी खेलकर साबित कर दिया है कि शायद आईपीएल 2026 के दौरान मौके मिले तो फिर केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन करते।
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने रचिन रवींद्र को किया इग्नोर, कीवी बल्लेबाज ने ठोका बेहतरीन शतक

रचिन रवींद्र को अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। उम्मीद थी कि ओपनिंग या नंबर 3 पर रचिन को सीजन के दौरान जरूर मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रचिन जब तक केकेआर के खेमे में रहे, उन्हें बेंच पर ही रखा गया। इसके बाद, इस खिलाड़ी ने लीग स्टेज समाप्त होने से पहले ही वापस न्यूजीलैंड लौटने का फैसला किया और आयरलैंड व इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताया।
अब आयरलैंड के खिलाफ 27 मई से बेलफ़ास्ट में शुरू हुए टेस्ट में रचिन रवींद्र ने मुश्किल समय में कमाल की पारी खेली और शतक जड़ दिया। कीवी टीम ने एक समय 86 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन फिर रचिन ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। उन्होंने आउट होने से पहले 194 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने टॉम ब्लंडेल के साथ 217 रन जोड़े और स्कोर को 300 के पार पहुंचाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन शुरूआती मैचों में काफी खराब रहा। केकेआर को अपने पहले छह मैचों में पांच हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद, कोलकाता की टीम ने अपने अगले आठ मैचों में छह जीत दर्ज कीं। इस तरह अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में केकेआर ने 14 मैचों में 6 जीत और एक रद्द हुए मैच की बदौलत 13 अंकों के साथ सीजन में अपने सफर को समाप्त किया।
FAQs
रचिन रवींद्र ने किस टीम के खिलाफ 121 रनों की पारी खेली?
यह भी पढ़ें: श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ भी सीरीज खेलेगी टीम, बोर्ड ने कर दिया सभी मैचों की तारीख का ऐलान