Ajinkya Rahane, KKR: आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा। KKR की फ्रेंचाइजी 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा, जिस वजह से अंक तालिका में यह टीम 13 अंकों के साथ सातवें पायदान पर रही।
इस दौरान अजिंक्य के बल्ले से भी उस तरीके का प्रदर्शन देखने को नहीं मिला, जिस वजह से उनके कप्तान पद से हटाए जाने की चर्चाएं चलने लगी और रहाणे ने अब खुद अपने संन्यास पर काफी बड़ा अपडेट दिया है।
Ajinkya Rahane ने कही बड़ी बात

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी लीग स्टेज मैच हारने के बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से प्रेस ने काफी सवाल जवाब किए और इसी दौरान रहाणे से जब प्रश्न पूछा गया कि क्या आपने मिड सीजन कप्तानी छोड़ने के बारे में सोचा था, जैसा की पहले भी कई खिलाड़ी कर चुके हैं। तो इस पर रहाणे ने कहा, “एक क्रिकेटर के तौर पर, हम जो कुछ भी हैं, अपने फ़ैन्स की वजह से हैं। जब हम अच्छा खेलते हैं तो वे हमारी तारीफ़ करते हैं, और जब हम अच्छा नहीं खेलते तो हमारी आलोचना करते हैं। यह खेल का ही एक हिस्सा है और सभी क्रिकेटर इस बात को समझते हैं। जहाँ तक मेरी बात है, मैंने अपना पूरा क्रिकेट सही रवैये के साथ खेला है। मेरे लिए ‘चरित्र’ हमेशा से बहुत अहम रहा है। मैं कभी भी पीछे हटने वाला इंसान नहीं हूँ। जब टीम मुश्किल में होती है, तो अपना चरित्र दिखाना बहुत ज़रूरी होता है।”
रहाणे (Ajinkya Rahane) ने आगे कहा, “दबाव तो आता ही है; यह बहुत स्वाभाविक है। दबाव उन्हीं पर आता है जिन्हें खास मौके मिलते हैं। जब आप पाँच-छह मैच हार जाते हैं, तो आपका मन अतीत और भविष्य में भटकने लगता है, लेकिन उस पल में बने रहना बहुत ज़रूरी है। हालात कभी भी बदल सकते हैं। छह मैच हारने के बाद मैंने खिलाड़ियों से कहा कि चीज़ों को बदलने के लिए बस एक मैच की ज़रूरत होती है; टीम के लिए सबसे ज़रूरी बात यह है कि वह खुद पर भरोसा रखे और जो कर रही है, उसे करती रहे।”
यह भी पढ़ें: MI के इन 4 बड़े खिलाड़ियों को IPL 2027 से पहले रिलीज करेंगी नीता अंबानी, अब बहुत तोड़ चुके मुफ्त की रोटियां
IPL 2027 के बारे में रहाणे ने कहा
भारत के पूर्व कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने IPL 2027 सीजन को लेकर कहा कि अभी इसके बारे में सोचना जल्दबाजी होगी। इसके बजाय वो इस सीज़न को अपनी टीम के संघर्ष की तारीफ़ करते हुए खत्म करना चाहते थे। यह एक ऐसा सफ़र था, जिसमें कुछ पल खुशी के थे तो कुछ गम के।
KKR के कप्तान ने कहा, “खिलाड़ियों को शायद ही कभी इस तरह की वापसी का अनुभव मिलता है, जैसी वापसी हमने की। उन सात मैचों के बाद हम इतनी दूर तक आए। हर एक खिलाड़ी को मेरा सलाम। इससे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हाँ, जब आप प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाते तो हमेशा बुरा लगता है, और हर टीम टॉप चार में जगह बनाना चाहती है। लेकिन मेरे लिए, टीम के लीडर के तौर पर, मुझे अपने खिलाड़ियों पर सच में गर्व है कि उन्होंने खुद को कितनी अच्छी तरह से संभाला।”
आईपीएल 2027 में खेलना मुश्किल
यहां पर सीधे तौर पर अजिंक्य ने संन्यास का ऐलान नहीं किया और न ही यह बताया कि वो आईपीएल 2027 में खेलेंगे या नहीं। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अभी उसमें काफी ज्यादा समय है और अभी वह उसके बारे में नहीं सोचना चाहते। इससे यह प्रतीत होता है कि शायद वो आईपीएल 2027 में खेलते दिखाई न दें। वैसे भी रहाणे की उम्र 37 साल हो गई है और पहले के तरह उनका प्रदर्शन नहीं रहा।