Posted inक्रिकेट (Cricket)

श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ भी सीरीज खेलेगी टीम, बोर्ड ने कर दिया सभी मैचों की तारीख का ऐलान

श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ भी Series खेलेगी टीम, बोर्ड ने कर दिया सभी मैचों की तारीख का ऐलान

Board Announced Home Season Series Schedule: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का रोमांच अपने चरम पर है। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर खेले जा चुके हैं, अब क्वालीफायर 2 और फाइनल ही बाकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उसके सामने गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स में कोई एक टीम चुनौती पेश करेगी।

जहां सभी का ध्यान प्लेऑफ पर है, इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 2026 के लिए अपने होम सीजन के दौरान खेली जाने वाली तीन बड़ी सीरीज (Series) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। तीनों सीरीज को मिलाकर कुल 15 मुकाबले देखने को मिलेंगे। बोर्ड के द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार टीम को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की मेजबानी करनी है।

श्रीलंका की मेजबानी से वेस्टइंडीज के घरेलू सीजन की होगी शुरुआत

श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ भी Series खेलेगी टीम, बोर्ड ने कर दिया सभी मैचों की तारीख का ऐलान

वेस्टइंडीज की टीम को अपने घर पर श्रीलंका की ऑल फॉर्मेट सीरीज (Series) के लिए मेजबानी करनी है, जिनमें 3 वनडे, 3 टी20आई 2 टेस्ट मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत शामिल हैं। जमैका के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क में 3 से 14 जून के बीच श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल मैच खेले जाएंगे, जबकि टेस्ट मैच, जो 25 जून और 3 जुलाई से शुरू होंगे, एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड से भिड़ेगी वेस्टइंडीज टीम, 5 मैचों की वनडे सीरीज (Series) का होगा आयोजन

जहां श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज तीनों फॉर्मेट की सीरीज (Series) खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ पांच वनडे मुकाबले होने हैं। ये मुकाबले 11 से 21 जुलाई तक खेले जाएंगे। इस दौरान वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले तीन मैच गुयाना में खेले जाएंगे। वहीं, अंतिम दो मैच बारबाडोस में होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज (Series) के सभी मुकाबले पहले गुयाना में ही होने थे लेकिन लोजिस्टिक्स संबंधी परेशानियों के कारण अंतिम दो मैचों को बारबाडोस में शिफ्ट किया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी क्रिस डेहरिंग ने एक बयान में कहा,

“क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पांच वनडे मैचों की मेजबानी से जुड़ी लोजिस्टिक्स संबंधी चुनौतियों के बारे में गुयाना गणराज्य की सरकार के साथ चर्चा की। इसके बाद, गुयाना और बारबाडोस की सरकारों ने दोनों देशों के बीच मैचों और संबंधित परिचालन लागतों को साझा करने के लिए एक सहयोगात्मक व्यवस्था का प्रस्ताव रखा। न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ परामर्श के बाद, क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने खिलाड़ियों, प्रशंसकों और व्यापक कैरेबियन समुदाय के लिए एक सफल और यादगार सीरीज आयोजित करने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में इस व्यवस्था को मंजूरी दी।”

WTC के तहत पाकिस्तान से 2 टेस्ट खेलेगी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज अपने घरेलू सीजन के सबसे आखिरी में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत 2 टेस्ट मुकाबले खेले जाने हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो में 25 से 29 जुलाई और 2 से 6 अगस्त तक दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, दोनों अलग-अलग स्थानों पर: पहला ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में, जो मैदान का उद्घाटन टेस्ट होगा, और दूसरा क्वींस पार्क ओवल में।

वेस्टइंडीज के घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल

श्रीलंका सीरीज:

  • पहला वनडे – 3 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • दूसरा वनडे – 6 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • तीसरा वनडे – 8 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 11 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 13 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 14 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • पहला टेस्ट मैच – 25-29 जून, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा
  • दूसरा टेस्ट मैच – 3-7 जुलाई, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा

न्यूजीलैंड सीरीज:

  • पहला वनडे – 11 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
  • दूसरा वनडे – 13 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
  • तीसरा वनडे – 16 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
  • चौथा वनडे – 19 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
  • पांचवां वनडे – 21 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

पाकिस्तान सीरीज:

  • पहला टेस्ट – 25-29 जुलाई, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
  • दूसरा टेस्ट – 2-6 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

FAQs

वेस्टइंडीज को अपने घरेलू सीजन के दौरान कुल कितने मैच खेलने हैं?
15

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट, अब इस फ्रेंचाइजी में होंगे ट्रेड, रविंद्र जडेजा ने भी किया था ऐसा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!