Posted inक्रिकेट (Cricket)

इधर IPL 2026 हुआ खत्म! उधर Andrew Flintoff को इस फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना नया हेड कोच

इधर IPL 2026 हुआ खत्म! उधर Andrew Flintoff को इस फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना नया हेड कोच

Andrew Flintoff Head Coach: आईपीएल 2026 में कई टीमों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। इसी वजह से चर्चा चल रही थी कि जल्द ही इन टीमों में से कुछ के कप्तान या फिर हेड कोच बदल सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने तो सीजन के खत्म होने के पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया था। हालांकि, अभी आगे कुछ अन्य कप्तानों पर गाज गिर सकती है। वहीं, हेड कोच भी लपेटे में आ सकते हैं।

खैर आईपीएल 2026 के बाद अभी तक किसी भी मुख्य कोच को हटाए जाने की जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है लेकिन अन्य टी20 लीग में नए हेड कोच की नियुक्ति का ऐलान हो गया है। अब जिम्मेदारी इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) निभाएंगे।

इस टीम ने बनाया एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) को अपना नया हेड कोच

इधर IPL 2026 हुआ खत्म! उधर Andrew Flintoff को इस फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना नया हेड कोच

इंग्लैंड के लिए खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर के बाद, अब कोचिंग के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) को बिग बैश लीग में शामिल सिडनी थंडर की टीम ने अपना नया हेड कोच बनाया है। सिडनी थंडर क्लब ने इसे “क्लब के इतिहास में मैदान के बाहर का सबसे महत्वपूर्ण अधिग्रहण” बताया है।

एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) पहली बार BBL में बतौर हेड कोच नजर आएंगे। उनके पास कोचिंग का भी ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन दो साल के लिए द हंड्रेड में नॉर्थेर्न सुपरचार्जर्स (अब सनराइजर्स लीड्स) के साथ काम हेड कोच के रूप में काम कर चुके हैं। हालांकि, इस दौरान टीम को खिताबी सफलता नहीं मिली और 2024 में चौथे व 2025 में तीसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा फ्लिंटॉफ इंग्लैंड लायंस और इंग्लैंड ए के साथ भी पिछले 12 महीनों में कोच के रूप में नजर आ चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम के साथ भी कुछ समय सलाहकार के रूप में बिता चुके हैं।

सिडनी थंडर के हेड कोच के रूप में एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने इस दिग्गज को किया रिप्लेस

बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के हेड कोच के रूप में एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने इंग्लैंड के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस की जगह ली है, जिन्होंने पांच साल तक थंडर की कमान संभाली, जिसमें 2024-25 में BBL फाइनल तक पहुंचना भी शामिल है। हालांकि, बेलिस के कार्यकाल के दौरान थंडर 2023-24 और 2025-26 सीजन में सबसे निचले स्थान पर रही। पिछले सीजन थंडर ने 10 में से सिर्फ दो ही मैच जीते थे। शायद यही कारण है कि क्लब ने हेड कोच के रूप में फ्लिंटॉफ को लाने का फैसला किया।

एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने सिडनी थंडर का कोच बनाए जाने पर कहा,

“सिडनी थंडर को कोचिंग देने का अवसर मिलने पर, जाहिर तौर पर मैं उत्साहित था। सिडनी थंडर के साथ अपने कार्यकाल के दौरान मेरा एक लक्ष्य यह है कि हर खिलाड़ी भविष्य में यह सोचे, ‘यह साल का सबसे अच्छा हिस्सा था, यह वह टीम है जिसके लिए मैं खेलना चाहता हूं।'”

FAQs

एंड्रू फ्लिंटॉफ को किस टीम ने अपना हेड कोच बनाया है?
सिडनी थंडर

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट मैच में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, कप्तान गिल नहीं देने वाले इन्हें प्लेइंग-XI में मौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!