India vs Afghanistan Test: 6 जून से भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है और इस टेस्ट मैच में हमें भारतीय क्रिकेट टीम अपनी बेस्ट 11 के साथ मैदान पर उतरते दिखाई दे सकती है। ऐसे में चार खिलाड़ी जोकि स्क्वाड में शामिल हैं सिर्फ पानी लाने ले जाने का काम करते नजर आएंगे। तो आइए एक बार जान लेते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।
6 जून से शुरू होगा India vs Afghanistan टेस्ट मैच

भारत बनाम अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होने जा रही है। 6 से 10 जून के बीच यह टेस्ट मैच भारत में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
सुबह 9:30 बजे से इस मैच की शुरुआत होगी और इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अफगानिस्तान के साथ भारत की यह दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है। इससे पहले साल 2018 में दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था और उसे इंडिया ने एकतरफ़ा तरीके से जीत लिया था।
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में चांस
अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज (India vs Afghanistan) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 में हमें केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और गुरनूर बरार दिखाई दे सकते हैं। यह मैच गुरनूर बरार का डेब्यू मैच हो सकता है और पडिक्कल वापसी करते नजर आ सकते हैं।
इन 4 का खेलना मुश्किल
अफगानिस्तान टेस्ट मैच (India vs Afghanistan) में टीम इंडिया के जिन 4 खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल है वो ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और हर्ष दुबे हैं। इन चारों खिलाड़ियों को इस मैच में बस ड्रिंक लाने ले जाने का काम मिल सकता है। यानी ये सब 11 का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अगर गौतम गंभीर और शुभमन गिल एक दम युवा 11 के साथ खेलने का फैसला करें और कई अन्य खिलाड़ी भी इसमें के खेलते और डेब्यू करते दिखाई दे सकते हैं।
India vs Afghanistan टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
FAQs
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच कब शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: नेट बॉलर्स के रूप में इन 5 IPL स्टार्स की चमकी किस्मत, कोच गौतम गंभीर ने AFG टेस्ट के लिए दिया बड़ा मौका