Posted inIndian Premier League (IPL)

Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान, बताया कब पहनेंगे टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

BCCI Secretary Issues Major Statement Regarding Vaibhav Sooryavanshi's Debut; Reveals When He Will Don Team India's Blue Jersey

Vaibhav Sooryavanshi Team India Debut: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आए। सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी के बलबूते हर किसी को अपना फैन बना लिया और हर जगह सिर्फ उन्हीं की ही चर्चा चल रही है। हाल ही में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की और बताया कि कब वो टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे।

बल्ले से कहर ढा रहे हैं Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi has scored a total of 1,028 runs in 23 IPL matches so far.
Vaibhav Sooryavanshi has scored a total of 1,028 runs in 23 IPL matches so far.

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अब तक 23 आईपीएल मैचों में कुल 1028 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक और 6 अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया है। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है और उन्होंने 44.69 की औसत व 228.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

सिर्फ आईपीएल 2026 सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए और ऑरेंज कप जीता। इसके अलावा उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सुपर स्ट्राइकर, MVP और सर्वाधिक छक्के जड़ने का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन से हर कोई काफी प्रभावित हुआ और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी इम्प्रेस्ड नजर आए।


यह भी पढ़ें: IPL खत्म अब अफगानिस्तान टेस्ट-ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बात

दरअसल, आईपीएल 2026 के फाइनल की समाप्ति के बाद जब रिपोर्ट्स ने बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि वैभव का भविष्य उज्ज्वल है और बोर्ड उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करेगा।

देवजीत सैकिया ने कहा, “ये कमाल का सीजन था। मैं उम्मीद करता हूं कि इस IPL के दौरान सभी फैंस का समय अच्छा बीता, और लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट जीतने के लिए RCB को बधाई। वैभव सूर्यवंशी एक शानदार खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं, और उनका भविष्य उज्ज्वल है। BCCI उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक ले जाने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।”

आयरलैंड सीरीज में ही मिल सकता है चांस

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को पहली टी20 सीरीज आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है, जो कि 26 और 28 जून को आयरलैंड में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अभी तक टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इस स्क्वाड में बोर्ड सूर्यवंशी को मौका दे सकती है।

क्योंकि वो अंडर-19 और इंडिया ए में कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में नाबाद 175 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा था और अब तक वो टी20 क्रिकेट में ओवरऑल 1477 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक आए हैं।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में कितने शतक जड़े हैं?
4 शतक

यह भी पढ़ें: “बस यही मकसद है…” Vaibhav Sooryavanshi ने अपने ड्रीम को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या है उनका सपना

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!